Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: खुद की जगह सिडनी टेस्ट में खेलने वाले Beau Webster के परिवार के प्रति मिचेल मार्श ने दिखाया काबिलेतारीफ जैस्चर

Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)

जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आया है। फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों बाद सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक ट्रैविस हेड और पैट कमिंस ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। तो वहीं इन्हीं खिलाड़ियों में से एक नाम ऑलराउंडर मिचेल मार्श का है।

जारी BGT सीरीज में मार्श खेले गए चार मैचों में 10.42 के मामूली औसत से सिर्फ 73 रन बना पाए। साथ ही 33 वर्षीय खिलाड़ी इस दौरान विकेट लेने में भी नाकाम रहा। इस लचर प्रदर्शन के बाद, ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने सिडनी टेस्ट मैच से उन्हें ड्राॅप करने का फैसला किया।

इसके बाद मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर Beau Webster को खेलने का मौका मिला, जिनके घरेलू क्रिकेट में आंकड़े कमाल के हैं। Webster ने घरेलू क्रिकेट में खेले गए 93 मैचों में 148 विकेट लेने के अलावा 5297 रन भी बनाए हैं।

हालांकि, टीम से बाहर होना कोई अच्छा एहसास नहीं है, लेकिन इस मैच में डेब्यू कर रहे Beau Webster और उनके परिवार के प्रति मिचेल मार्श के जैस्चर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में मार्श खिलाड़ी के परिवार से बड़ी खुशी के साथ गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस मार्श की यह वीडियो देखकर काफी हैरान हैं।

देखें मिचेल मार्श की यह वायरल वीडियो

Mitch Marsh went out of his way to congratulate each one of Beau Webster’s family members at his cap presentation on the SCG ❤️🦬 #AUSvIND pic.twitter.com/bDCskrGT1d

— Triple M Cricket (@triplemcricket) January 2, 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 5वां टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मैच के बारे में बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमाल की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 72.2 ओवरों में मात्र 185 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ही 40 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...