Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कोल्डप्ले की कॉन्सर्ट में पहुंचे जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज के लिए क्रिस मार्टिन ने गाय स्पेशल गाना

VIDEO कोल्डप्ले की कॉन्सर्ट में पहुंचे जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज के लिए क्रिस मार्टिन ने गाय स्पेशल गाना

Jasprit Bumrah in Coldplay Concert (Photo Source: X)

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार 26 जनवरी को अहमदाबाद में ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में नजर आए। बुमराह अपने घरेलू शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों के बीच खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान क्रिस मार्टिन ने अपने गानों से भीड़ को थिरकने को मजबूर कर दिया।

कॉन्सर्ट के दौरान जब कैमरा बुमराह की तरफ भी मोड़ा गया तो वे भी हंसते-मुस्कुराते दिखे। जब क्रिस मार्टिन ने बुमराह को देखा तो उन्होंने फिर एकबार उनकी तारीफ की। इससे पहले रॉक बैंड के कंसर्ट में बुमराह की क्लिप चलाई गई थी, जिसकी तारीफ जसप्रीत ने की थी। इससे पहले हुए चारों कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की थी।

कोल्डप्ले की कॉन्सर्ट में पहुंचे Jasprit Bumrah

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने भारत में एक कॉन्सर्ट के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की क्लिप दिखाए थी। बैंड ने अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट में दिग्गज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। इस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले ने बुमराह की साइन की हुई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्टेज पर दिखाई। बाद में, बुमराह को मेगा स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें क्रिस मार्टिन ने तेज गेंदबाज के लिए एक खास गाना गाया।

इस वीडियो में क्रिस मार्टिन ने कहा, “जसप्रीत, मेरे खूबसूरत भाई। पूरे क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज। हमें यह देखकर मजा नहीं आता कि आप लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड को तहस-नहस कर रहे हो।” इसके बाद मार्टिन ने गाया और स्टेडियम में मौजूद भीड़ झूम उठी। इस बीच, बुमराह शरमा गए. इसके ठीक बाद, एक और मोंटाज दिखाया गया जिसमें बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करते हैं।

आपको बता दें कि, कोल्डप्ले अहमदाबाद कॉन्सर्ट 25 और 26 जनवरी को शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। बैंड ने 18 जनवरी को मुंबई में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर इंडिया टूर की शुरुआत की। उन्होंने 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म किया।

আরো ताजा खबर

IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

IND W vs NED W, Weather report (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (17 जून) लीड्स के हेडिंग्ले में अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की महिला...

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X) पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने...

17 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट में लौटे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के...

वैभव सूर्यवंशी के बचाव में उतरे साईराज बहुतुले, बोले- वह शांत स्वभाव का खिलाड़ी है

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों...