Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कथिर तौर पर भारतीय फैन को पीटने पर, ऑस्ट्रेलियाई फैन को MCG से किया गया बाहर, वायरल हुआ वीडियो

VIDEO कथिर तौर पर भारतीय फैन को पीटने पर ऑस्ट्रेलियाई फैन को MCG से किया गया बाहर वायरल हुआ वीडियो

Australia vs India, 4th Test (Image Credit- Twitter X)

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों के बड़े अंतर से टीम इंडिया को हरा दिया है।

तो वहीं आज 30 दिसंबर के खेल के 5वें दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई फैन भारतीय फैन को मैच के दौरान स्टैंड में कथित तौर पर पीटता हुआ नजर आया। इस घटना के बाद, इस फैन को सुरक्षाकर्मियों द्वारा ऐतिहासिक MCG ग्राउंड से बाहर कर दिया गया।

देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaushiki Dwivedee (@bohodoctor03)

A post shared by Kaushiki Dwivedee (@bohodoctor03)

साथ ही बता दें कि इस मैच में फैंस के आक्रामक होने के अलावा, मैदान पर खिलाड़ियों के बीच भी तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन सैम कोंस्टास और विराट कोहली की टक्कर ने भी सुर्खियां बटोरी, तो वहीं इस मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन और मोहम्मद सिराज के बीच भी मौखिक और इशारों से स्लेजिंग होती हुई दिखी।

MCG में हार के बाद बदला भारत का WTC फाइनल समीकरण

दूसरी ओर, मेलबर्न टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम का लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है। इस हार के बाद टीम इंडिया की उम्मीद थोड़ी धुंधली हो गई है।

अगर भारतीय टीम को WTC फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में ना सिर्फ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि इस बात की भी प्रार्थना करनी होगी कि श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का कोई भी परिणाम ना निकले।

वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद, अब ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। उसे अब सिर्फ अपने बचे हुए तीन टेस्ट मैच ( 1 भारत, 2 श्रीलंका) में से किसी एक में बस जीत हासिल करनी है। देखने लायक बात होगी कि बीजीटी सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...