Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ओपनर बनकर भी नहीं बदली रोहित की किस्मत, मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में हुए फ्लॉप

Rohit Sharma (Photo Source: X/Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इस वक्त दूसरे दिन का खेल जारी है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 474 रन बनाकर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया। स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ के अलावा तीन और कंगारू बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।

वहीं जवाब में जब टीम इंडिया खेलने उतरी तो वहां फैंस को एक बदलाव देखने को मिला, जिसकी उम्मीद हर किसी को थी। इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा बैटिंग करने के लिए आए। इस सीरीज में अब तक खेले गए तीन मैचों में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने ओपनिंग की थी। चूंकि रोहित नंबर छह पर लगातार फेल हो रहे थे, ऐसे में उन्होंने इस मैच में ओपनिंग की।

कुछ इस तरह से Rohit Sharma ने गंवाया अपना विकेट

हालांकि ओपनिंग करने के बावजूद भी केएल राहुल फ्लॉप रहे और वो 3 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हुए। पैट कमिंस की बैकऑफ लेंथ गेंद पर रोहित पूरा शॉट नहीं खेल पाए. वह गेंद को पुल करने गए लेकिन गेंद उनके अनुमान से तेज आई और बल्ले पर लगकर हवा में चली गई और मिडऑन पर मौजूद बोलैंड ने आसान सा कैच पकड़ा। रोहित ने पांच गेंदों का सामना किया और तीन रन बनाए।

Captain gets captain at the MCG.

– Cummins gets Rohit!pic.twitter.com/LwT4pkldtn

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2024

अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से रोहित पहले टेस्ट मैच से बाहर थे। लेकिन जब वो दूसरे टेस्ट के लिए वापस आए तो उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी। वहां भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। रोहित शर्मा पैट कमिंस की गेंद पर सातवीं बार आउट हुए हैं। कमिंस ने 13 पारी में रोहित शर्मा के खिलाफ 199 गेंद फेंकी है, जिसमें रोहित ने 127 रन बनाए हैं, मगर कमिंस के खिलाफ रोहित 7 बार आउट हुए हैं।

रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से खामोश चल रहा है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था, उसके बाद से चार मैच की सात इनिंग में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उनका ये खराब फॉर्म अब धीरे-धीरे टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...