Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से मचाई खलबली, क्या पर्थ टेस्ट में मिलेगा मौका?

Prasidh Krishna (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया-ए और भारत-ए के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की और 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया। सीरीज और मैच भले ही कंगारू टीम ने जीता हो लेकिन इस वक्त प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है।

तेज गेंदबाज ने दूसरी पारी के पहले ओवर में मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का विकेट चटकाया। आपको बता दें, दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बनाने की रेस में हैं, क्योंकि स्टीव स्मिथ नंबर-4 पर वापस से बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने दो बल्लेबाजों को गोल्डन डक पर किया आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर मार्कस हैरिस को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैरिस ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन इनसाइड एज लगा और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अच्छा कैच पकड़ा। फिर अगली ही गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट LBW आउट हो गए। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए ने मात्र 2 रन के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए थे।

यहां देखें प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो-

Marcus Harris 🦆
Cameron Bancroft 🦆

Prasidh Krishna removes two Test contenders on consecutive balls in the first over #AUSAvINDA pic.twitter.com/5bOOhC7Fqj

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 9, 2024

ऑस्ट्रेलिया-ए टीम ने सैम कोंटास के 73* रन और ब्यू वेबस्टर की नाबाद 46 रन की पारी के बल पर जीत दर्ज की। दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्षा भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने दो विकेट चटकाए। प्रसिद्ध ने पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी की थी, उन्होंने 16 ओर में 50 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

पर्थ टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस बीच, चर्चा पर जोरों पर चल रही है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा। हर्षित राणा दावेदारों में से एक थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम की पहली पसंद नजर आ रहे हैं।

BGT 2024-25 के लिए भारत के स्क्वॉड पर डालें नजर-

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...