Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, बल्ले का बाहरी किनारा, विराट आउट, आखिर कब तक एक ही गलती करते रहेंगे कोहली

Virat Kohli Wicket (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है। इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 340 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 33 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी है। मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फेल हो गए।

टीम इंडिया जब इस मैच में 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब एक बार फिर फैंस विराट, रोहित जैसे सीनियर प्लेयर्स से बड़ी उम्मीद लगाकर बैठे थे। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने फिर से सभी को निराश किया। खासकर विराट कोहली, जो एक बार फिर से अपनी पुरानी गलती को दोहरा कर आउट हुए। अगर सही शब्दों में कहें तो विराट मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी अपना विकेट फेंक कर गए।

फिर से पुरानी गलती दोहरा कर अपना विकेट फेंक बैठे Virat Kohli

टेस्ट मैच के आखिरी दिन विराट कोहली 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए. एक बार फिर कोहली ऑफ स्टंप का बाहर जाती हुई गेंद पर खुद पर नियंत्रण नहीं रख आए जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और स्लिप में कैच कर लिए गए. लंच से ठीक पहले कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है।

मिचेल स्टार्क ने फिर से कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ फेंकी। फुल लेंथ को देखकर कोहली ललचा गए और कवर ड्राइव मारने की चक्कर में गेंद की लाइन का पीछा किया, गेंद ने बल्ले  का किनारा लिया और स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए। आउट होने के बाद कोहली खुद पर यकीन नहीं कर पाए कि जिस गेंद को न खेलने की कसम उन्होंने खाई थी, उसी तरह की गेंद पर फिर से वो कैच आउट हो गए।

Edged and caught behind the wicket, all of Virat Kohli’s dismissals this series have had a common theme #AUSvIND pic.twitter.com/5mz5SGcAbh

— 7Cricket (@7Cricket) December 30, 2024

पांचवें दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल खाता नहीं खोल सके। कमिंस ने एक ही ओवर में रोहित और राहुल को आउट किया था। भारत को अभी भी मैच जीतने के लिए 307 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...