Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एडिलेड रवाना होने से पहले रोहित का दिल छू लेने वाला जेस्चर, फैंस के साथ ली सेल्फी

VIDEO एडिलेड रवाना होने से पहले रोहित का दिल छू लेने वाला जेस्चर फैंस के साथ ली सेल्फी

Rohit Sharma (Photo Source: X)

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में भाग लेने के बाद एडिलेड टेस्ट के लिए सोमवार को कैनबरा से रवाना हो गई। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा।रविवार को अभ्यास मैच में, गेंदबाज हर्षित राणा के चार विकेट और शुभमन गिल, नितीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जयसवाल की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने कैनबरा के मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI को पांच विकेट से हराया।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में वापसी कर चुके हैं और उन्हपने वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा लिया था। एडिलेड में खेला जाने वाला यह मैच डे-नाइट होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिहाज से यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है।

इस मुकाबले के मैच के रिजल्ट से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों की संभावनाओं पर भी असर पड़ेगा। भारतीय टीम को 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है। अन्य खिलाड़ियों के साथ, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल और अस्सिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को भी एडिलेड के लिए टीम होटल से निकलते देखा गया।

पिंक बॉल टेस्ट का टाइम टेबल

पिंक बॉल मैच की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक यह टेस्ट मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, इसका मतलब भारतीय समय के मुताबिक यह टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसका मतलब है कि टॉस भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे होगा।

पहला सेशन भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जिसके बाद डिनर ब्रेक होगा, फिर 40 मिनट के ब्रेक के बाद दोनों टीमें दूसरे सेशन के लिए भारतीय दोपहर 12:10 बजे मैदान पर दोबारा उतरेंगी। दोपहर 2:10 बजे तक दूसरा सेशन खेला जाएगा और फिर 20 मिनट का टी ब्रेक होगा, दोपहर 2:30 से आखिरी सेशन का खेल शुरू होगा और शाम को 4:30 बजे यह सत्र समाप्त होगा।

আরো ताजा खबर

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...