Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एडिलेड में मचा बवाल..! विराट कोहली ने लाबुशेन के विकेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस को कराया चुप

Virat Kohli (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। विराट कोहली मैदान में अपने बेबाक अंदाज और सेलिब्रेशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन जब नीतिश कुमार रेड्डी की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट हुए तो विराट ने एडिलेड के फैंस को चुप रहने का इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

नीतिश रेड्डी ने झटका लाबुशेन का विकेट

दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड के बीच की साझेदारी और मजबूत होती जा रही थी और भारत को विकेट की सख्त जरूरत थी। रोहित शर्मा ने फिर 55वें ओवर नीतिश कुमार रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। तीसरी गेंद पर लाबुशेन की मंशा बड़ा शॉट खेलने की थी, लेकिन एक्स्ट्रा बाउंस और आउटसाइड एज के चलते गेंद सीधे यशस्वी जायसवाल के हाथों में चली गई।

विराट कोहली स्लिप पर खड़े थे और लाबुशेन के विकेट गिरने के बाद तेजी से यशस्वी की ओर भागे। कोहली स्टेडियम में बैठे फैंस की ओर मुड़े और उन्हें चुप रहने का इशारा किया। मार्नस लाबुशेन 126 गेंदों में 9 चौके की मदद से 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे और भारत को बड़ी सफलता मिली।

यहां देखें विराट कोहली के सेलिब्रेशन का वीडियो-

Virat Kohli after Labuschagne dismissal 👀🤫#INDvsAUS pic.twitter.com/hhTrSDoRqs

— SAHIL RAJPUT🕊️ (@SahisahilS) December 7, 2024

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने ठोका शतक

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां शतक है। हेड को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिन्होंने शतक से पहले उनका कैच ड्रॉप किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन डिनर ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं, टीम ने 152 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...