Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एक बार फिर Washington Sundar के आगे Rachin Ravindra ने टेके घुटने’ लगा बैठे ‘बोल्ड की हैट्रिक’

Washington Sundar dismisses Rachin Ravindra (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन रचिन रवींद्र को लगातार तीसरी बार आउट करके उन्हें परेशान करना जारी रखा। सुंदर इस सीरीज में इससे पहले भी रचिन रवींद्र को आउट कर चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेवेन कॉन्वे (4) को LBW आउट किया। इसके बाद, सुंदर ने कप्तान टॉस लैथम (44 गेंदों में 28) को 16वें ओवर में बोल्ड किया। वहीं, 25 वर्षीय भारतीय ऑलराउंडर ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन को क्लीन बोल्ड किया।

दरअसल रचिन ने मिडिल-ऑफ की लेंथ गेंद को डिफेंड करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले पर नहीं लगी और ऑफ स्टंप से जाकर टकरा गई। रचिन ने 12 गेंदों का सामना करने के बाद महज 5 रन बनाए। रचिन का विकेट गिरने के साथ ही टीम इंडिया को एक बड़ी राहत मिली क्योंकि बाएं हाथ का ये कीवी बल्लेबाज इस सीरीज में लगातार टीम इंडिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलते रहे हैं।

IND vs NZ: सीरीज में तीन बार Rachin Ravindra को बोल्ड कर चुके हैं Washington Sundar

बता दें कि सुंदर ने टेस्ट क्रिकेट में रचिन के खिलाफ केवल तीन पारियों में गेंदबाजी की है। इस दौरान सुंदर ने रचिन को 28 गेंद डालीं, जिसपर कीवी ऑलराउंडर के बल्ले से 12 रन निकले। दिलचस्प बात यह है कि सुंदर ने तीनों बार रचिन को बोल्ड किया। सुंदर ने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में रचिन को बोल्ड किया।

Sundar cleans up Rachin.
Sundar cleans up Rachin.
Sundar cleans up Rachin.

– THIRD CONSECUTIVE TIME IN THE SERIES…!!!! 🤯 pic.twitter.com/MOATuH34ZM

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 1, 2024

रचिन ने पुणे टेस्ट की पहली पारी में 65 और दूसरी पारी में 9 रन बनाकर आउट हुए थे। मुंबई टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में 27 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन जोड़े। वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बना चुकी है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...