Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऋषभ पंत को रन आउट से बचाने के लिए सरफराज खान ने की अजीब हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pant Sarfaraz Khan Run Out Video

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन सरफराज खान ने शानदार शतक लगाया। हालांकि, शतक पूरा करने से पहले ही उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सरफराज के साथ चौथे दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए। दिन के सातवें ओवर में पंत रन आउट होने से बाल-बाल बचे। इस दौरान सरफराज ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मैट हेनरी की गेंद को सरफराज ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला, वह पहला रन तेजी से भागे, लेकिन फिर फील्डर के हाथ में गेंद देखकर दूसरे रन के लिए नहीं गए। हालांकि, पंत ने उनकी ओर देखा ही नहीं और वह दूसरे रन के लिए भागने लगे। पंत आधा से ज्यादा पिच पार कर चुके थे और दूसरी ओर सरफराज उन्हें रोकने के लिए अपनी तरफ से हर कोशिश कर रहे थे।

जब रन आउट होने से बाल-बाल बचे ऋषभ पंत

ऋषभ को रोकने के लिए सरफराज जोर-जोर से चिल्लाने के साथ ही वहीं पिच पर कूदने लगे थे। वो अपने दोनों हाथ भी झटक रहे थे कि किसी तरह ही पंत को यह दिख जाए कि रन नहीं भागना है। आखिरकार पंत ने उन्हें देखा और वापस अपने क्रीज की ओर लौटे। इस दौरान डेवोन कॉनवे ने भी खराब थ्रो किया और उसे पकड़ने वाले विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने भी बड़ी गलती की।

पहले तो ब्लंडेल थ्रो पकड़ने के लिए विकेट से दूर चले गए और फिर वह समझ ही नहीं पाए कि करना क्या है। गेंद को स्ट्राइकर एंड पर मारने की की बजाय, उन्होंने दूसरे छोर पर थ्रो का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके ही हाथ में रह गई। इस वजह से पंत रन आउट होने से बाल-बाल बच गए।

मुकाबले की बात करें तो चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से रुकने से पहले सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी कर भारत की मैच में वापसी कराई है। सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, वहीं ऋषभ पंत 12वां टेस्ट अर्धशतक जड़ क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो गई है। सरफराज 125 तो पंत 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अब न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे है और हाथ में 7 विकेट है।

Rishabh Pant Sarfaraz Khan Run Out Video

Rishabh bhai, Run out is the last thing we need brother.

Sarfaraz jumping helped distract the wicket keeper.#INDvNZ pic.twitter.com/J2BaKWyVwr

— Ankit (@2dPointtt) October 19, 2024

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...