Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इस फैन ने Virat के बर्थडे को बना दिया और भी खास, गिफ्ट में दी ये स्पेशल फोटो

Fan Gift For Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह सिर्फ 93 रन बना पाए। उनका यह खराब फॉर्म उनके 36वें जन्मदिन से ठीक पहले आया है। ऐसे में अब हर कोई उनकी फॉर्म में वापसी की दुआएं कर रहा है। इस बीच एक फैन ने उन्हें खास तोहफा दिया, जिसका वीडियो अब हर जगह वायरल हो रहा है।

बर्थडे से पहले विराट कोहली को एक फैन से मिला स्पेशल गिफ्ट

धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली पांच नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने उन्हें हनुमान जी की तस्वीर तोहफे में दी। किंग कोहली भी हनुमान जी के भक्त हैं। इसी वजह से जब फैन ने उन्हें ये खास तोहफा दिया तो वह काफी खुश नजर आए और उन्हें ये गिफ्ट काफी ज्यादा पसंद भी आया।

कोहली के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वो इन दिनों इतना अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। उनके उस खराब फॉर्म के चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ये आलोचना इसलिए भी और हो रही है क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया।

पिछले पांच साल में टेस्ट मैचों में कोहली 57 बार आउट हुए हैं, जिनमें से 24 बार उन्होंने अपना विकेट स्पिनर के खिलाफ गंवाया है। यहां तक कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में विराट कोहली को पांच मौकों पर किसी गेंदबाज ने आउट किया और एक बार वो रन आउट हुए थे। इन पांच में से चार मौकों पर विराट ने स्पिन गेंदबाज के खिलाफ अपना विकेट गंवाया था।

ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत को अपने घर में तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा है। अब सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर हैं। इस सीरीज में कोहली को हर हाल में एक बड़ी पारी खेलनी होगी। अगर इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकलते तो उनके करियर पर संकट गहरा सकता है। ये सीरीज भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम हैं।

Fan Special Gift To Virat Kohli

A fan gifted Bajrang Bali’s potrait to Virat Kohli. 🙏❤️pic.twitter.com/MFT61tmdqz

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 4, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...