Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में डांस करते हुए नजर आए विनोद कांबली, वायरल हुई वीडियो 

VIDEO इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में डांस करते हुए नजर आए विनोद कांबली वायरल हुई वीडियो

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेर और महान सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तो वहीं अभी कुछ दिनों पर पहले उन्हें ठाणे के आकृति हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई जांच के बाद पता चला कि पूर्व खिलाड़ी को ब्रेन क्लाॅट्स की समस्या है।

दूसरी ओर, अब कांबली की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते हुआ नजर आया है। हालांकि, यह कोई सामान्य डांस नहीं है, बल्कि हाॅस्पिटल स्टाफ खिलाड़ी को अवसाद से बचाने के लिए इस तरह का डांस या यूं कि एक्टीविटी करवाती हुई नजर आई।

देखें विनोद कांबली की यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, कांबली की हालत के बारे में आपको जानकारी दें, तो अब 52 वर्षीय खिलाड़ी को काफी आराम है, और तेजी से रिकवर कर रहा है। कई तरह के जांच के बाद उनका व्यवस्थित तरीके से इलाज शुरू किया था। तो वहीं अभी कुछ समय पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व क्रिकेटर की अपनी संस्था की ओर से 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने के भी घोषणा की थी।

खैर, अपनी हालत को लेकर हाल में ही कांबली ने कहा- मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं इसे (क्रिकेट) कभी नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि मुझे याद है कि मैंने कितने शतक और दोहरे शतक लगाए हैं। हम परिवार में तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। मैं सचिन तेंदुलकर का आभारी हूं, क्योंकि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।

विनोद कांबली के क्रिकेट करियर पर एक नजर

कांबली ने साल 1993 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले। उन्होंने 1995 में अपना आखिरी टेस्ट और 2000 में अंतिम आखिरी वनडे मैच खेला था। इस दौरान उन्होंने करीब 3500 से अधिक रन बनाए।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...