Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अभिषेक शर्मा से भिड़ा यह पाकिस्तानी गेंदबाज, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Sufiyan Muqueem and Abhishek Sharma

IND A vs PAK A: एसीसी मेन्स टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए।

उन्हें सुफियान मुकीम ने आउट किया। अभिषेक ने मुकीम के गेंद को प्वाइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कासिम अकरम ने अच्छा कैच पकड़ा और अभिषेक शर्मा को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

हालांकि, विकेट लेने के बाद सुफियान ने कुछ ऐसा किया कि माहौल गरमा गया। दरअसल, विकेट का जश्न मनाते हुए मुकीम ने शर्मा की ओर इशारा करते हुए उन्हें जाने को कहा। जिस पर भारतीय सलामी बल्लेबाज काफी गुस्सा हो गए। वह आउट होने के बाद पवेलियन वापस जा रहे थे, लेकिन उन्होंने मुकीम का इशारा देखने के बाद रुकने और सुफियान को जवाब देने का फैसला किया।

इसके बाद मामला बढ़ता देख अंपायर और साथी खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप किया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।

यहां देखें वायरल वीडियो-

Words exchanged between Sufiyan Muqeem & Abhishek Sharma. This is the real heated rivalry between India & Pakistan 🇮🇳🇵🇰🔥🔥

What a celebration by Sufiyan! Sunrisers Hyderabad will remember this too 🥶#EmergingAsiaCup2024 #INDvPAK pic.twitter.com/a1qgy4H30q

— Mubashir hassan (@Mubashirha88911) October 19, 2024

भारत ए ने बनाया 183 रनों का स्कोर

ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 19 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाकर एंकर की भूमिका निभाई। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नेहल वढेरा ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए।

मीडिल ओवरों में टीम ने थोड़ा संघर्ष किया। रमनदीप सिंह ने 11 गेंदों पर 17 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन आयुष बदोनी और निशांत संधू ने निराश किया। इस बीच, जम्मू के रसिख सलाम ने छक्के के साथ पारी का अंत किया। पाकिस्तान की ओर से मुकीम सूफियान सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...