Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “इतनी धीमी बल्लेबाजी करते कभी नहीं…”, पैट कमिंस ने विराट कोहली पर कसा तंज

VIDEO इतनी धीमी बल्लेबाजी करते कभी नहीं पैट कमिंस ने विराट कोहली पर कसा तंज

Pat Cummins & Virat Kohli (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरू हो रही है। यह टूर्नामेंट पूरे 8 साल बाद वापस लौट रहा है, जिसके चलते दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। आईसीसी और ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स ने अब तक कई दिलचस्प प्रोमो जारी किए हैं, जिसने सुर्खियां बटोरी है।

इस बीच, एक और एड रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस विराट कोहली को स्लेज करते हुए नजर आ रहे हैं।

पैट कमिंस के इस बात के चलते वायरल हो रहा प्रोमो

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जुड़े एक नए एड में पैट कमिंस आईने पर देखते हुए कहते हैं, “हे कोहली, मैंने अब तक तुम्हें इतनी धीमी बल्लेबाजी करते हुए कभी नहीं देखा” (Hey Kohli, I’ve never seen you bat this slowly. Slowly!)

यहां देखें वीडियो-

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ी एक बुरी खबर इस वक्त सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान पैट कमिंस आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकते हैं। कमिंस दूसरे बच्चे के जन्म और टखने में लगी चोट के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में बताया कि, कमिंस का टूर्नामेंट में खेलना असंभव है।

“पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव है, इसलिए इसका मतलब है कि हमें कप्तान की जरूरत है। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड वे दो खिलाड़ी हैं जिनके साथ हम बातचीत कर रहे हैं, जबकि हम पैट के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी की टीम बना रहे हैं। वे दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम लीडरशिप रोल के लिए देखेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया को जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल खेलना है। टीम और फैंस उम्मीद करेंगे कि कमिंस तब तक पूरी तरह से फिट हो जाए।

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...