Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: आकाश दीप की बेहतरीन गेंदबाजी, हवा में उड़ा वॉशिंगटन सुंदर का स्टंप

Akash Deep (Photo Source: X)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है, जहां इंडिया ए और इंडिया बी की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में आकाश दीप ने वॉशिंगटन सुंदर को एक बेहतरीन स्विंग गेंद पर आउट किया और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस आउट होने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने अकाउंट पर साझा किया है।

इस मैच में आकाश दीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उसी में से एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर का था। आकाश दीप ने जिस तरह से सुंदर को आउट किया वो नजारा किसी भी गेंदबाज के लिए देखने लायक नजारा होता है। सुंदर इस मैच में 49 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।

WHAT A BEAUTY, AKASH DEEP. 🤯

– He will go to Australia as the 4th seamer in the squad. pic.twitter.com/4vKDlaam9k

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2024

दरअसल 39वें ओवर की तीसरी गेंद वॉशिंगटन सुंदर ने ओवर द विकेट आकर फुल लेंथ पर डाली। इस गेंद पर सुंदर ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप पर जा लगी। इस विकेट के बाद आकाश दीप अलग ही अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए। यह इस पारी में आकाश दीप का चौथा विकेट था।

आकाश ने इंडिया-B की दूसरी पारी में मुशीर खान के रूप में अपनी पहली सफलता हासिल की। पहली पारी में बड़ा शतक जड़ने वाले मुशीर अपनी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके।इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अभिमन्यु ईश्वरन (4), वाशिंगटन सुंदर (9), साई किशोर (0) और नवदीप सैनी (13) के विकेट लिए।उन्होंने अपने 14 ओवर में 56 रन देते हुए ये 5 सफलताएं हासिल की।

इससे पहले आकाश दीप ने इंडिया-B की पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 60 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की थी। इस बीच उन्होंने 7 ओवर मेडन भी किए थे। उन्होंने ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, नवदीप और यश दयाल को अपना शिकार बनाया था।

 

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...