Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस से भिड़े विराट कोहली, सिक्योरिटी गार्ड ने फिर…

Virat Kohli (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया पर हावी है। टीम ने पहली पारी में 474 रन ठोके। स्टीव स्मिथ ने 140 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे दिन के खेल के बाद भारत मुश्किल परिस्थितियों में हैं, क्योंकि टीम ने पांच बड़े विकेट गंवा दिए हैं।

मेलबर्न में भी विराट कोहली ऑफ-स्टंप के बाहर ही गेंद को खेल पाने में असमर्थ रहे और विकेट गंवा बैठे। आउट होने के बाद जब विराट पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद कोहली गुस्से में आ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं-

ऑस्ट्रेलियाई फैंस पर भड़के विराट कोहली

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली आउट होकर जब पवेलियन की ओर जा रहे थे, तो ऑस्ट्रेलियाई फैंस उन्हें Boo करते हुए नजर आए। फैंस ने कुछ ऐसा कहा जो विराट को पसंद नहीं आया, जिसके बाद वह बाहर वापस आए और लोगों से बहस करने लगे। यह देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड विराट के पास पहुंचे और उन्हें फिर शांंति से अंदर लेकर गए।

यहां देखें वीडियो-

Virat Kohli almost recreated that incident with a CSK fan at Wankhede 😭😭 pic.twitter.com/35qDBKxuv3

— Pari (@BluntIndianGal) December 27, 2024

स्कॉट बोलैंड के खिलाफ आउट हुए कोहली

पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। बोलैंड ने अच्छी गेंद डाली थी, कोहली डिफेंस करना चाहते थे लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। पहली पारी में विराट कोहली ने 86 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए।

दूसरे दिन के अंत तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत (6*) और रवींद्र जडेजा (4*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...