Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सेमीफाइनल में हार के बाद बुरी तरह से टूटा Hayley Matthews का दिल, कहा- “रिजल्ट निराशाजनक लेकिन टीम…”

Hayley Matthews (Photo Source: X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच 18 अक्टूबर को खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड ने 8 रनों से जीत दर्ज कर पूरे 14 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। टीम इससे पहले 2009 और 2010 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों बार ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। सेमीफाइनल में हार के बाद वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) बुरी तरह से टूट गई। वह रोती हुई नजर आई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें Hayley Matthews का वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

हम बहुत से लोगों को गलत साबित करने में सफल रहे- हेली मैथ्यूज

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेटेंशन पर बात करते हुए हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने कहा कि, रिजल्ट निराशाजनक है, लेकिन उन्होंने अपनी टीम पर बहुत गर्व है क्योंकि वे बहुत से लोगों को गलत साबित करने में सफल रहे।

यह पूरी टीम के लिए निराशाजनक है। मुझे टीम के सभी सदस्यों पर बहुत गर्व है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को देखा जो इस वर्ल्ड कप में ज्यादा नहीं खेले और मुझे लगता है कि एक ग्रुप के रूप में हम एकजुट हुए और उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया। हम बहुत से लोगों को गलत साबित करने में सफल रहे।

हेली मैथ्यूज ने डिएंड्रा डॉटिन की जमकर तारीफ की। उन्होंने पहले चार ओवर के स्पैल में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। फिर 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

ऐसा लगा कि यह कभी हमारे हाथ से निकल ही नहीं सकता था। कुछ बाउंड्रीज के बाद खेल बदल गया और यह तब दिखा जब डिएंड्रा ने मिडविकेट पर कुछ शॉट लगाए। दुर्भाग्य से, वह उसके बाद आउट हो गई। उसने पहले गेंद से शानदार खेल दिखाया और फिर सुनिश्चित किया कि हमें बल्ले से भी मौका मिले।

আরো ताजा खबर

12 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैं हमेशा से मुश्किल काम करना चाहता था’ – T20 वर्ल्ड कप जीत पर जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक...

2027 CWC को ध्यान में रखते हुए T20I के बजाय ODI को प्राथमिकता देंगे जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत के पेस मास्टर जसप्रीत बुमराह एक स्ट्रेटेजिक बदलाव के लिए तैयार हो रहे हैं, वे टी20आई के बजाय वनडे इंटरनेशनल को प्राथमिकता...

T20 World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा था? कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

Suryakumar and Gambhir (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास पल देखने को मिला। फाइनल...

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने किया ‘गिरिवलम’, देखें वायरल वीडियो!

Varun Chakravarthy and Washington Sundar (image via getty) वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी को रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल...