Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: न धोनी, न सचिन, गौतम गंभीर ने इस 35 साल के खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का शहंशाह

VIDEO न धोनी न सचिन गौतम गंभीर ने इस 35 साल के खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का शहंशाह

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पिछले दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) देखने पहुंचे। वहां स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर से क्रिकेट में बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए खिलाड़ियों को टाइटल देने को कहा तो भारतीय कोच ने शानदार जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, युवराज सिंह और कई प्लेयर्स को खास उपाधि दी।

गौतम गंभीर ने विराट कोहली को दी खास उपाधि

उनसे सवाल पूछा गया कि क्रिकेट का शहंशाह कौन है। गंभीर ने इसका जवाब सोचने में जरा भी संकोच नहीं किया और 2 शब्द में जवाब दे दिया। गंभीर ने विराट कोहली को शहंशाह बताया तो युवराज सिंह को बादशाह। गौतम गंभीर ने खुद को एंग्री यंग मैन की उपाधि दी। डीपीएल ने गंभीर से इस सवाल जवाब का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

गंभीर ने कहा कि विराट कोहली क्रिकेट के शहंशाह हैं। शहंशाह का मतलब राजा होता है, वह खिलाड़ी जिसने क्रिकेट के खेल पर पूरी तरह से राज किया हो। कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट पर राज कर चुके हैं और फिलहाल वनडे क्रिकेट के बादशाह हैं।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

विराट कोहली की उम्र फ़िलहाल 35 साल है और उन्होंने अब तक 50 टेस्ट शतक लगाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 24 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी वनडे में 49 सेंचुरी लगाई थी। विराट वनडे में 14 हजार रन बनाने के भी करीब हैं, इसके लिए उन्हें और 94 रन की जरूरत है। जबकि सचिन के नाम वनडे में 18,426 रन हैं।

इंडियन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इसी साल अगस्त में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कोचिंग की, जहां टीम ने टी-20 सीरीज को आसानी से अपने नाम किया, लेकिन वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ गया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...