Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: नीतीश रेड्डी के पिता ने अपने इस जेस्चर से जीता फैंस का दिल, गावस्कर को किया “साष्टांग प्रणाम”

Nitish Reddy’s Father With Sunil Gavaskar (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक लगाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया। नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के ऐतिहासिक शतक के बाद उनके पिता मुत्याला रेड्डी ने अपने परिवार के साथ सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) से मुलाकात की।

सुनील गावस्कर से मिलकर नीतीश रेड्डी के पिता हुए इमोशनल

गावस्कर से मिलने के बाद रेड्डी के पिता मुत्याला काफी इमोशनल हो गए और वो पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के पैरों में जा गिरे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतीश रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी, सुनील गावस्कर को साष्टांग प्रणाम करते नजर आए हैं , जिसके बाद गावस्कर उन्हें पकड़कर उठाते हैं और गले से लगा लेते हैं। इसका वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि तीसरे टेस्ट के बाद गावस्कर ने नीतीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में रखने की मांग भी की थी। गावस्कर ने माना है कि, नीतीश रेड्डी आने वाले समय में भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर साबित होंगे। इस सीरीज में रेड्डी ने अबतक 4 मैच में 293 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं रेड्डी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Nitish Kumar Reddy’s family meet the great Sunil Gavaskar @abcsport #AUSvIND pic.twitter.com/hUBOghxM2e

— Ben Cameron (@BenCameron23) December 29, 2024

वहीं आपको बता दें कि, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान अपनी ऐतिहासिक पारी के बाद, नीतीश ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की नाम आँखों वाली एक इमोशनल तस्वीर साझा की। उस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, “यह आपके लिए है डैड!”

नितीश ने भारत के लिए ऐसे समय में मैदान में प्रवेश किया, जब सुबह के सत्र में ऋषभ पंत (28) और रवींद्र जडेजा (17) के आउट होने के बाद भारत 221/7 पर संघर्ष कर रहा था। बढ़ते दबाव के बीच एकाग्रता भंग किए बिना, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अविश्वसनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ शानदार पारी खेली और भारत की टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...