Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ग्लेन मैक्सवेल ने शाहीन अफरीदी को दिन में दिखाए तारे, रिवर्स स्वीप के जरिए लगाया बड़ा सिक्स

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला 14 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला गया, जहां बारिश से प्रभावित मैच में मेजबान टीम ने 29 रनों से जीत हासिल की। बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और मुकाबला 7-7 ओवर का कर दिया गया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी और 29 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल आज पूरे लय में नजर आए। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने दूसरे ओवर में नसीम शाह के खिलाफ रिवर्स स्वीप के साथ चौका लगाया, लेकिन शाहीन अफरीदी के खिलाफ उन्होंने रिवर्स स्वीप लगाते हुए छक्का जड़ दिया, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए।

पारी के चौथे ओवर में मैक्सवेल ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को रिवर्स-स्वीप करते हुए थर्ड-मैन के ऊपर से जोरदार छक्का लगाया। शाहीन ने शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी और मैक्सवेल ने इसे बाउंड्री के पार भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अद्भुत शॉट खेला, जिस पर पाकिस्तानी गेंदबाज भौचक्के रह गए।

Never seen a cricketer play reverse sweeps so comfortably than Glenn Maxwell pic.twitter.com/5Fth3cbaPg

— Rafi (@rafi4999) November 14, 2024

 

स्टोइनिस ने 7 गेंदों में बनाए नाबाद 21 रन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट छाप छोड़ने में नाकाम रहे। दोनों क्रमश: 9 और 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैक्सवेल के अलावा टिम डेविड (10) और स्टोइनिस (21*) ने उपयोगी पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 93 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 1 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं हारिस रऊफ और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में विकेट गंवाए। उसने 16 के स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए, जिससे वह अंत तक नहीं उबर सकी। टीम के लिए अब्बास अफरीदी ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव, रिकेल्टन और स्टब्स को मिला मौका

Ryan Rickelton (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में अहम बदलाव देखने को मिले हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड के चयनकर्ता पद से हटेंगे ल्यूक राइट

Luke Wright (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने पद से हटने का फैसला किया...

रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए एक और बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। अजिंक्य...

SM Trends: 22 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वह इस वीडियो...