Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: किंग कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा दिलकश शॉट, फैंस को याद आया 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप

Virat Kohli (Photo Source: Insta)

20 जून को बारबाडोस में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भी टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और 24 रन बनाकर आउट हुए। जारी टी-20 वर्ल्ड कप में विराट ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन इस मैच में उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की याद आ गई।

दरअसल, विराट कोहली ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर नवीन-उल-हक के खिलाफ विकेट के सामने शानदार छक्का लगाया। उनके इस शॉट ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ खेले गए फेमस शॉट की याद दिला दी। विराट कोहली द्वारा लगाया गया वो छक्का आज तक सभी क्रिकेट फैन्स के दिल में समाया हुआ है।

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया यह छक्का भी दर्शकों को वैसा ही लगा जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने इस शॉट पर प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि 2022 में लगाये गए छक्के की वैल्यू बहुत ज्यादा है क्योंकि उस शॉट से कोहली ने मैच का पासा पलट दिया था और टीम इंडिया को एक बेहतरीन मैच जितवाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विराट कोहली ने इस मैच में किया था कैच ड्रॉप

बल्ले से फ्लॉप होने के बाद विराट कोहली अफगनिस्तान के खिलाफ मैच में फील्डिंग में भी गलती कर बैठे। उन्होंने इब्राहिम जादरान का आसान सा कैच छोड़ा था। अर्शदीप सिंह की गेंदबाज पर जादरान ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला और वहां खड़े विराट कोहली ने एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया। किंग कोहली को भी यह कैच छोड़ने पर काफी हैरानी हुई, साथ ही गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कप्तान रोहित शर्मा भी कैच छूटने के बाद हैरान दिखे।

हालांकि इब्राहिम जादरान इस ड्रॉप कैच का ज्यादा फायदा उठा नहीं पाए और वह 8 रन पर अक्षर पटेल को अपना विकेट दे बैठे। इस बार जादरान का कैच कप्तान रोहित शर्मा ने लपका और उन्होंने किसी प्रकार की कोई गलती नहीं की। विराट कोहली द्वारा छोड़े गए कैच को देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी नहीं देख पाए और उन्होंने हैरान होते हुए अपने रिएक्शन दिए।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...