
भारत ने शनिवार को पल्लेकेले में पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान श्रीलंका को 43 रनों से हराकर सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 200 से अधिक के स्कोर बनाया और घरेलू टीम को दबाव में डाल दिया। लेकिन मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर यशस्वी जायसवाल भी एक दम हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा के सवाल पर यशस्वी सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी के जमकर मजे लिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और उनके बीच बातचीत हो रही थी।
तभी यशस्वी जायसवाल मैदान से ही वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और अजय जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क दिखता है जब मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते हैं? इस सवाल का यशस्वी जवाब देते कि उससे पहले नेहरा बीच में कूद पड़े और उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैसा कि जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क पड़ता है तो जब मैदान पर रोहित-विराट होते हैं.. तो मुझे लगता है कि जितने भी मैने आपके स्ट्रोक देखे हैं, यह आपको नेट्स में खेलने पड़ते। नेहरा के ये कहते ही जायसवाल की भी हंसी छूट जाती है।
Nehraji never disappoints 😂
P.S. When we see fierce batting, @YUVSTRONG12 is always on our mind 🔥🤩#SonySportsNetwork #SLvIND #AshishNehra | @ybj_19 pic.twitter.com/y1gAo1RmiT
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2024
IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख
T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’
PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

