
Atharva Taide (Image Credit- Twitter X)
विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला गया। बता दें कि फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर, कुल चौथी बार विजय हजारे ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने अथर्व तायडे की शतकीय पारी के दम पर 318 रनों का लक्ष्य सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब सौराष्ट्र विदर्भ से मिले इस मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 279 रनों पर सिमट गई।
विदर्भ बनाम सौराष्ट्र, फाइनल मैच का हाल
मैच के बारे में विस्तार से बात करें, तो सौराष्ट्र ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर कुल 317 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 128 रनों की पारी खेली, तो यश राठौड़ ने 54, इनफाॅर्म अमन मोखाडे ने 33 और रविकुमार समर्थ ने 25 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, सौराष्ट्र टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अंकुर पवार को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा चेतन साकरिया व चिराग जानी के हाथ 2-2 सफलता लगी।
इसके बाद, जब सौराष्ट्र विदर्भ से मिले 318 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 48.5 ओवरों में कुल 279 रनों पर सिमट गई व मैच में उसे 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए प्रेरक मांकड ने 88 रनों की पारी खेली, तो चिराग जानी को 64 विकेट मिले। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, विदर्भ की ओर से पहले बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। यश ठाकुर को 4 विकेट मिले। इसके अलावा एन भुते को 3, दर्शन नालकंडे को 2 और हर्ष दुबे को 1 विकेट मिला।
भारत के T20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद अहमदाबाद में होटल के दामों ने छुए आसमान, किराया पहुंचा 1 लाख के पार
ब्रेंडन मैकुलम पर ECB का भरोसा बरकरार, खराब सीजन के बावजूद इंग्लैंड के कोच बने रहेंगे
T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फाइनल में ड्रॉप करने की संभावना क्यों है कम?
T20 World Cup: अब तक के 3 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 विश्व कप फाइनल!

