Skip to main content

ताजा खबर

VHT 2024-25: कर्नाटक की जीत में छाए देवदत्त पडिक्कल, मैच विनिंग पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया

VHT 2024-25: कर्नाटक की जीत में छाए देवदत्त पडिक्कल, मैच विनिंग पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया

Devdutt Padikkal (Pic Source-X)

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के पहले सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने हरियाणा को 5 विकेट से मात दी और इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। बता दें कि, पांचवीं बार कर्नाटक ने इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

कर्नाटक की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हरियाणा के खिलाड़ी पहले सेमीफाइनल मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। पहले सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने 48 रन की पारी खेली जबकि हिमांशु राणा ने 44 रन का योगदान दिया।

राहुल तेवतिया ने 20 रन बनाए जबकि सुमित कुमार ने 21 रन की पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश बाना 20 रन बनाकर आउट हो गए। अनुज ठकराल ने 23* रनों का योगदान दिया। कर्नाटक की ओर से अभिलाष शेट्टी ने 10 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके जबकि श्रेयस गोपाल ने 10 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने खेली मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और कप्तान मयंक अग्रवाल बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा। देवदत्त पडिक्कल ने हरियाणा के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

देवदत्त पडिक्कल के अलावा स्मरण रविचंद्रन ने 76 रन बनाए जबकि अनीश केवी ने 22 रन का योगदान दिया। श्रेयस गोपाल ने 23* रन बनाए। हरियाणा की ओर से निशांत सिंधु ने 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट झटके। हालांकि निशांत सिंधु अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 जनवरी को विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...