Skip to main content

ताजा खबर

VHT: फील्डिंग करते समय चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी को अस्पताल कराया गया भर्ती, पढ़ें बड़ी खबर 

Angkrish Raghuvanshi (Image Credit- Twitter X)
Angkrish Raghuvanshi (Image Credit- Twitter X)

आज 26 दिसंबर, शुक्रवार से विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 सीजन का राउंड टू शुरू हुआ है। हालांकि, मुंबई बनाम उत्तराखंड के बीच खेले गए एक मुकाबले से एक बुरी खबर सामने आई है।

बता दें कि इस मैच में मुंबई के 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए हैं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। फील्डिंग करते हुए समय रघुवंशी को कंधे और सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से स्टेडियम के बाहर ले जाया गया, और फिर जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि यह घटना उत्तराखंड की पारी के 30वें ओवर के दौरान घटी। ऑफ स्पिनर तनुष कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे, जब बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप मिड-विकेट क्षेत्र की ओर चली गई, जहां रघुवंशी कैच लेने के लिए दौड़े। उनका एक हाथ से डाइव लगाना सराहनीय था, लेकिन संतुलन बिगड़ने और मैदान पर गिरने के बाद वे काफी तकलीफ में दिखे।

गिरने के दौरान रघुवंशी का सिर जमीन से टकराया और उनके कंधे और गर्दन में भी चोट आई। पहले तो वे घुटनों के बल उठे लेकिन जल्द ही दर्द से कराहते हुए फिर गिर पड़े। युवा खिलाड़ी को गर्दन हिलाने में परेशानी हो रही थी, इसलिए मुंबई के मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचे। उनकी हालत बिगड़ने पर स्ट्रेचर मंगवाया गया और आखिरकार एम्बुलेंस से उन्हें जयपुर के एसडीएमएच अस्पताल ले जाया गया।

साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रघुवंशी को एहतियाती जांच के लिए ले जाया गया, जिसमें सीटी स्कैन भी शामिल है, और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। स्ट्रेचर और एम्बुलेंस की व्यवस्था में काफी देरी हुई, इस दौरान युवा खिलाड़ी को असुविधा भी हुई।

चोटिल अंगकृष रघुवंशी को मैदान से बाहर ले जाता सपोर्ट स्टाफ

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...