Skip to main content

ताजा खबर

Varun Dhawan ने Rohit Sharma को लगाया गले, सोशल मीडिया पर लिखा- मुंबईचा राजा

Varun Dhawan And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया ने सालों से चला आ रहा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है, बस उसके बाद से हर जगह भारतीय टीम छाई हुई है। इस दौरान फैन्स के बीच सबसे ज्यादा क्रेज Rohit Sharma और विराट कोहली का देखने को मिला, वहीं अब बॉलीवुड की दुनिया भी हिटमैन की दीवानी हो चुकी है।

Rohit Sharma नहीं नजर आएंगे टी20 इंटरनेशनल में

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit Sharma ने एक बड़ा ऐलान कर दिया था, जहां उन्होंने विराट की तरह टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। विराट और रोहित के बाद अगले दिन जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब युवा खिलाड़ियों को टी20 टीम के लिए तैयार किया जाएगा।

Varun Dhawan तो Rohit Sharma के जबरा फैन निकले

*Anant-Radhika के संगीत कार्यक्रम में रोहित से मिले एक्टर Varun Dhawan
*Varun ने दी Rohit Sharma को वर्ल्ड कप जीतने की बधाई, साथ ही गले भी लगाया।
*एक्टर ने बाद में रोहित के साथ तस्वीर शेयर कर उनको मुंबई का राजा भी बताया।
*कार्यक्रम में रोहित के अलावा SKY, हार्दिक, ईशान और श्रेयस अय्यर भी पहुंचे थे।

Rohit Sharma के लिए ये पोस्ट शेयर किया है Varun Dhawan ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विराट ने बोली थी काफी इमोशनल बात

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित और विराट रोने लगे थे, साथ ही इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगा लिया था। इसे लेकर विराट ने बयान दिया था हाल ही में, उन्होंने कहा था कि रोहित को रोते हुए गले लगाना एक स्पेशल याद बनकर रह गई है। वहीं वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के बाद रोहित बोले थे कि- मुझे अभी भी ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं और टीम ने इस खिताब को जीतने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की थी।

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...