Skip to main content

ताजा खबर

USA vs IND: 25वें मैच के लिए कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का पिच और मौसम, बारिश के दिख रहे हैं आसार

Nassau County Stadium (Image Credit- Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अपना तीसरा मुकाबला बुधवार, 12 जून को मेजबान अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। लगातार 2 मैच जीतकर आ रही भारतीय टीम अब इस मैच में भी जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

हालांकि अमेरिका ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ये टीम भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आ रही है। इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि यूएसए और भारत के बीच मैच के दौरान न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहेगा और नए मैदान के पिच कैसा बर्ताव करेगी।

USA vs IND: नासाउ इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे हैं। अमेरिका में पहली बार किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन हो रहा है। ऐसे में अमेरिका में होने वाले मैचों के लिए ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, इस पिच ने टूर्नामेंट का मजा किरकिरा कर दिया है। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में एक के बाद एक लो स्कोरिंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसलिए भारत और अमेरिका के बीच वाले मैच में भी काफी हद तक इस बात की उम्मीद ही कि उन्हें लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले।

यहां पढ़ें: USA vs IND ड्रीम 11 प्रेडिक्शन

USA vs IND: न्यूयॉर्क के मौसम का पूर्वानुमान

भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। बुधवार को न्यूयॉर्क के मौसम का असर मैच पर देखने को मिल सकता है। यह मुकाबला लोकल समय के हिसाब से मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा. तब वहां बारिश की संभावना 6% हैं। भले ही ये प्रतिशत कम हो, लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम का रूख कभी भी पलट सकता है। इसके अलावा, तापमान 27 से 19 डिग्री तक रह सकता है। मैच के दौरान ह्यूमिडिटी 53% से 64% तक रह सकती है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...