Skip to main content

ताजा खबर

USA vs ENG: बड़ी टीमों को हराने वाली अमेरिका से कहां हुई गलती? पढ़ें मैच का टर्निंग पॉइंट

USA vs ENG बड़ी टीमों को हराने वाली अमेरिका से कहां हुई गलती पढ़ें मैच का टर्निंग पॉइंट

USA vs ENG (Pic Source X)

USA vs ENG: यूएसए और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 49वां मैच खेला जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

यूएसए ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी की और गत चैंपियन के खिलाफ 115 रनों पर ऑल आउट हो गए। वहीं, इंग्लैंड ने मात्र 9.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया और 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। इंग्लैंड के लिए बटलर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन और फिल सॉल्ट ने 21 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 25 रन बनाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

अमेरिका की तरफ से कहां हुई गलती? पढ़ें USA vs ENG मैच का टर्निंग पॉइंट

अमेरिका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। USA के लिए नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 30 रन और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए। वहीं, अमेरिका के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई अंक का आंकड़ा छू सके।

आपको बता दें कि, अमेरिका ने 14 ओवर की समाप्ति तक 88 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, हालांकि वह यहां से भी स्कोरबोर्ड को 140 रन के टारगेट तक लेकर जाने की कोशिश कर सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह के बीच छठे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप रही थी।

लेकिन सैम करन ने हरमीत को आउट कर अमेरिका को 6वां झटका दिया और अच्छी साझेदारी को तोड़ा। हरमीत के आउट होते ही अमेरिका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

उसके बाद क्रिस जॉर्डन ने 19वें ओवर में कोरी एंडरसन, अली खान, नोसथुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को आउट किया। 19वां ओवर डालने आए जॉर्डन ने पांच गेंदों पर चार विकेट लिए और अमेरिका को सस्ते में ढेर कर दिया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लिया और इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए पहले हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बने।

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...