
USA Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
यूएसए क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि यूएसए के इस दौरे की शुरुआत 21 अगस्त को होने वाले पहले मैच से होगी। टीम हाल में ही जून में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आई थी।
इस टूर्नामेंट में यूएसए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) को नीदरलैंड दौरे के लिए जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि सौरभ भारत के लिए अंडर- 19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं।
हालांकि, इस दौरे पर पैरेंटल लीव के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया है। साथ ही Andries Gous पैरेंटल लीव की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन वह टी20 सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।
हालांकि, टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कीवी क्रिकेटर कोरी एंडरसन को इस दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में एंडरसन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। एंडरसन के अलावा स्पिन ऑलराउडर निसर्ग पटेल को भी जगह नहीं मिली है, जो टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए टीम का हिस्सा थे।
नीदरलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर दौरे के लिए USA टीम
वनडे के लिए: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), स्मिट पटेल, अभिषेक पराडकर, हरमीत सिंह, जुआनॉय ड्रायस्डेल, जसदीप सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्तुशा केनजिगे, सैतेजा मुक्कामल्ला, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, शैडली वान शल्कविक, उत्कर्ष श्रीवास्तव, यासिर मोहम्मद।
टी20 के लिए: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज गूज, अभिषेक पराडकर, हरमीत सिंह, जुआनॉय ड्रायस्डेल, जसदीप सिंह, मुहम्मद अली खान, नीतिश कुमार, नोस्तुशा केनजिगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, उत्कर्ष श्रीवास्तव, यासिर मोहम्मद।
T20 World Cup 2024 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
दूसरी ओर, हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सह-मेजबान यूएसए ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। टूर्नामेंट में यूएसए की पाकिस्तान के खिलाफ जीत को कौन भूल सकता है। इस मैच को हारकर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। तो वहीं अब नीदरलैंड दौरे पर यूएसए टीम कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी।
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड
तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक
क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? IPL 2027 से पहले MI के ऑफिशियल ने दिया बड़ा अपडेट

