Skip to main content

ताजा खबर

USA टीम की जीत के बाद वहां के लोगों पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, सड़क पर दौड़-दौड़कर मनाया जश्न

USA टीम की जीत के बाद वहां के लोगों पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, सड़क पर दौड़-दौड़कर मनाया जश्न

Fans (Image Credit- Instagram)

USA टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को मात देकर इतिहास रच दिया है, वहीं इस जीत के बाद टीम का जश्न भी देखने लायक था। दूसरी ओर अमेरिका के लोगों पर भी क्रिकेट का बुखार चढ़ने लगा है, जिसका नजारा कल हुए मैच के बाद देखने को मिला और अब उससे जुड़ा एक वीडियो हद से ज्यादा वायरल हो रहा है।

अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हैं USA टीम

जी हां, पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत अपने नाम करने वाली USA टीम में अलग-अलग देशों से खिलाड़ी है, जहां इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भारत से हैं। जहां इस लिस्ट में हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, Saurabh Netravalkar जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वहीं टीम के कप्तान यानी की Monank Patel भी गुजरात से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं, तो न्यूजीलैंड टीम से कई सालों तक खेल चुके Corey Anderson भी इसी टीम का हिस्सा हैं।

फैन्स क्रेजी हो गए थे USA टीम की जीत देखकर

*USA टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक शानदार वीडियो।
*जहां अपनी टीम की जीत देख अमेरिका के लोगों ने सड़कों पर मनाजा जमकर जश्न।
*ये फैन्स लगा रहे थे अपनी टीम के नारे, साथ ही इनके हाथों में था अमेरिका का झंडा।
*बड़ी Screen में टीम की जीत देख कुछ फैन्स हुए क्रेजी, देखने लायक था वो नजारा भी।

USA टीम की जीत के बाद फैन्स का ये रिएक्शन हुआ वायरल

इस जीत को सालों तक याद रखेगी अमेरिका की टीम

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

कौन हैं सुपर ओवर डालने वाले Saurabh Netravalkar?

वहीं USA टीम की तरफ से Saurabh Netravalkar ने Super Over डाला था, इस दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान टीम को 19 रन नहीं बनाने दिए। वहीं टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले Saurabh Netravalkar का जन्म मुंबई में हुआ था, साथ ही उन्होंने भारत से घरेलू क्रिकेट भी खेला है। वहीं साल 2010 में वो टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं, उस समय उनके साथ केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों ने ये वर्ल्ड कप खेला था। लेकिन भारत से लगातार मौका ना मिलने के बाद वो अमेरिका चले गए थे और आज नतीजा सभी के सामने है।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए पैट कमिंस क्या खेलेंगे IPL 2026, जानें अनुभवी गेंदबाज ने क्या कहा?

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस 26 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में अपनी भूमिका को लेकर आशावादी...

T20 WC 2026: भारत के साथ मैच ‘बॉयकॉट’ पर पाकिस्तान को अन्य बोर्डों से नहीं मिला समर्थन

IND vs PAK: T20 WC 2026 (image via X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में पाकिस्तान के हालिया कदम ने पहले...

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन ‘लीगल’ – अंपायर अनिल चौधरी का बयान

Anil Chaudhary confirms Usman Tariq’s bowling action as ‘legal’ (image via X) पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर हो रहे...

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...