
(Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Suryakumar Yadav लगातार फ्लॉप हो रहे थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही थी। लेकिन फिर इस बल्लेबाज ने USA के खिलाफ अपने बल्ले के जरिए सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया, साथ ही इस दौरान SKY ने एक खास काम कर फैन्स का भी दिल जीत लिया।
मुश्किल पिच पर चला Suryakumar Yadav का बल्ला
जी हां, New York की पिच पर USA के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए, इस दौरान कभी गेंद नीचे रह जा रही थी तो कभी ऊपर उठ रही थी। लेकिन उसके बाद भी SKY डटे रहे और अपने अतरंगी शॉट्स खेले, वहीं अपनी पारी में सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली और इस दौरान शिवम दुबे ने भी इस बल्लेबाज का पूरा साथ दिया।
Suryakumar Yadav किसी को भी निराश नहीं देख सकते
*Monank Patel की जगह Aaron Jones ने की थी USA टीम की कप्तानी।
*टीम इंडिया से हारने के बाद काफी ज्यादा निराश दिख रहे थे Aaron Jones।
*जिसके बाद Suryakumar Yadav ने तुरंत Jones को लगा लिया था गले।
*साथ ही इस दौरान USA के कप्तान को कुछ बात करते हुए नजर आ रहे थे SKY
इस वीडियो में Suryakumar Yadav ने किया दिल जीतने वाला काम
A post shared by ICC (@icc)
एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के इस वीडियो पर
A post shared by ICC (@icc)
Arshdeep Singh की रफ्तार का भी चला जादू
SKY के अलावा Arshdeep Singh ने भी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई, जहां इस गेंदबाज ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में Arshdeep ने टीम इंडिया की तरह सबसे बेस्ट गेंदबाजी स्पेल भी डाला, इससे पहले ये रिकॉर्ड अश्विन के नाम था और उन्होंने 11 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था इस मेगा टूर्नामेंट में। टीम इंडिया को अब ग्रुप स्टेज में अपना चौथा मैचा खेलना है, ये मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ होगा और फिर टीम इंडिया सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी और सुपर-8 में रोहित के सामने ऑस्ट्रेलिया की भी चुनौती होगी।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

