Skip to main content

ताजा खबर

UPT20 Final: रिंकू सिंह की टीम ने जीता यूपी टी-20 लीग का खिताब, समीर रिजवी की तूफानी पारी गई बेकार

UPT20 Final: रिंकू सिंह की टीम ने जीता यूपी टी-20 लीग का खिताब, समीर रिजवी की तूफानी पारी गई बेकार

UPT20 League Final (Photo Source: X)

लखनऊ के एकाना स्टेडियम में कल (14 सितंबर) को UPT20 लीग का फाइनल मेरठ मैवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में मेरठ ने इस टार्गेट को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि रिंकू सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे थे लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम (मेरठ) चैंपियन बन गई।

UPT20 Final: पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपूर ने बनाए 190 रन

मुकाबले की बात करें तो मेरठ मैवरिक्स के कप्तान माधव कौशिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की शुरूआत काफी शानदार रही। शोएब सिद्दीकी और शौर्य सिंह की  जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 77 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इस दौरान सिद्दीकी ने 31 गेंद पर 35 रन बनाए।

वहीं उनके साथी शौर्य ने 23 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान समीर रिजवी ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। लोअर ऑर्डर में आकर अंकुर मलिक ने 26 रनों का योगदान दिया और अंत में टीम 190 रन बनाने में कामयाब रही। मेरठ की तरफ से यश गर्ग ने 47 रन देकर 3 विकेट लिए।

UPT20 Final: बल्लेबाजों ने दिलाई मेरठ की टीम को जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मैवरिक्स की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे बिना खाता खोले पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज उवैश अहमद भी महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद स्वास्तिक चिकारा ने पारी को संभाला। उन्होंने 31 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं दिव्यांश राजपूत ने भी 20 गेंद पर 24 रन बनाए।

हालांकि इसके बावजूद मुकबला अंत में फंस गया था। मेरठ को जीत के लिए आखिरी 19 गेंद पर 37 रन चाहिए थे और कप्तान माधव कौशिक क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने अंत तक रहकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। माधव कौशिक ने 43 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली। रितिक वत्स भी 10 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम ने इस मैच को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...