
Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images)
UPT20 लीग का मेगा ऑक्शन 28 जुलाई को हुआ था। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई गई थी। यही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्हें इस टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया। बता दें, UPT20 के ऑक्शन में सबसे बड़ा नाम भुवनेश्वर कुमार था जो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने।
भुवनेश्वर कुमार ने 2023 सीजन में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। हालांकि आगामी सीजन से पहले लखनऊ फाल्कन ने उन्हें 30.25 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। आज हम आपको बताते हैं इस टूर्नामेंट के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
1- भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: Twitter)
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा गया है। UPT20 में भुवनेश्वर कुमार को लखनऊ फाल्कन ने अपनी टीम में 30.25 लाख रुपए में शामिल किया। यही नहीं आगामी सीजन के लिए लखनऊ फाल्कन भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार के लिए गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच बोली की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी लेकिन लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं नोएडा ने भुवनेश्वर कुमार के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया और यही वजह है कि अब आगामी सीजन में भुवनेश्वर कुमार को लखनऊ टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।
2- शिवम मावी
Shivam Mavi (Photo Source: Twitter)
इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ चुके शिवम मावी को काशी रुद्राक्ष ने 20.5 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। शिवम मावी ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा डेब्यू किया था हालांकि लगातार चोटिल होने की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खेलते हुए नहीं देखा गया है।
UPT20 के आगामी सीजन में यह युवा तेज गेंदबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा। यही नहीं शिवम मावी भारतीय टीम में अपनी वापसी करने को जरूर देखेंगे।
3- मोहसिन खान
Mohsin Khan (Photo Source: Twitter)
मोहसिन खान इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से भाग ले चुके हैं और UPT20 में उन्हें कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। कानपुर सुपरस्टार्स ने मोहसिन खान को 19.25 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
4- ओवैस अहमद
Uvais Ahmed (Pic Source-X)
ओवैस अहमद को Meerut Mavericks ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। ओवैस अहमद का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।
बता दें, अहमद आक्रामक बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। अब Meerut Mavericks की ओर से भी अहमद विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
5- शोएब सिद्दीकी
Shoaib Siddiqui (Pic Source-X)
शोएब सिद्दीकी सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उन्हें भी कानपुर सुपरस्टार्स की टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। मोहसिन खान की तरह उन्हें भी कानपुर सुपरस्टार्स ने 19.25 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
शोएब सिद्दीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो UPT20 के आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।
SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया
‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया
समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट
बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

