Skip to main content

ताजा खबर

UNSEEN VIDEO: श्रीलंका दौरे पर विराट ने की थी ऐसी हरकत, अब जाकर सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Virat Kohli Dance (Photo Source: X)

पिछले महीने भारत की टीम टी-20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई थी। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट और रोहित जैसे सीनियर प्लेयर्स के लिए यह पहली सीरीज थी। हालांकि वहां भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli का वीडियो हुआ Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो में विराट कोहली पारी ब्रेक के दौरान ड्रेसिंग रुम से मैदान पर लौटने के दौरन डग आउट में डांस करते हुए दिख रहे हैं। उस समय डग आउट में रोहित शर्मा समेत कई भारतीय कई भारतीय खिलाड़ी आपस में बात करते हुए दिख रहे थे। हालांकि इस वीडियो को देखकर यह पता नहीं चल पाया है कि ये घटना किस मैच की है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली मैदान पर इस तरह से डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Unseen video of Virat Kohli from Sri Lanka tour 😂❤️ pic.twitter.com/LXUAqEgik0

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 3, 2024

यह वीडियो इस बात को दर्शाता है कि, कोहली भारतीय क्रिकेट में सबसे प्रिय चेहरों में से एक क्यों हैं। वो न केवल अपनी बल्लेबाजी कौशल के लिए बल्कि अपने मजेदार स्वाभाव के लिए भी जाने जाते हैं। कोहली ने हाल ही में भारत को ICC T20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी, जो 2007 के बाद से टूर्नामेंट में टीम की पहली जीत थी। इसके तुरंत बाद, उन्होंने T20I से संन्यास की घोषणा की।

श्रीलंका सीरीज में फ्लॉप रहे थे विराट कोहली

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त बिताया और फिर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए। हालांकि, इस सीरीज में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, वो स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। कोहली ने खुद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और तीन पारियों में सिर्फ 58 रन बनाए।

भारत ने यह सीरीज 2-0 से गंवा दी, यह 1997 के बाद से भारत की श्रीलंका के खिलाफ पहली वनडे सीरीज हार है। उस सीरीज के बाद कोहली फिर से अभी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब 19 सितंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए उनकी वापसी की उम्मीद है।

 

আরো ताजा खबर

28 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: जडेजा की वापसी, सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट के लिए कॉलअप मिला अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेनिस एल्बो...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला पहला बुलावा

SL vs IND: India Announce Test Squad for Sri Lanka Series: Jadeja Returns, Maiden Call-Up for Saransh Jain (image via X) 28 जुलाई, मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ...

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...