
Team India (Photo Source: X)
टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और सीरीज के लिए पर्थ के WACA में जोर-शोर से तैयारी कर रही है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में फैंस को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है।
मीडिया के लोग भी इस प्रैक्टिस को कवर नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। दरअसल स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लोए एमांडा बेली ने विराट और बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में विराट कोहली पेस अटैक का सामना करते नजर आ रहे हैं, वहीं बुमराह ने भी जमकर नेट्स पर गेंदबाजी की है। इस वीडियो में शुभमन गिल और सरफराज खान साथ में बैठे भी दिख रहे हैं।
Some snippets from Team India’s net session at the WACA today. #AUSvIND pic.twitter.com/XgzhsHzeHX
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) November 14, 2024
टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है ये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
BGT सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है और टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची। टीम इंडिया को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था, जिसके बाद से यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।
दरअसल अगर टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे यह सीरीज कम से कम 4-0 के अंतर से जीतनी होगी, जिसके बाद वह बाकी किसी टीम के ऊपर निर्भर हुए बिना फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया को ये सीरीज हर हाल में जीतनी होगी और इसके लिए विराट कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा।
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

