
Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया। टीम ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और 3-1 से सीरीज जीती। भारत ने 162 रनों का लक्ष्य सामने रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 27 ओवरों के अंदर आसानी से हासिल कर लिया। सिडनी टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है।
भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर पैट कमिंस ने साल 2025 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत कर दी है। उन्होंने मैच के बाद अपनी भावनाओं को “unreal” (अवास्तविक) बताते हुए बड़ा बयान दिया है।
टीम के प्रदर्शन को लेकर पैट कमिंस ने बोली यह बातें-
पैट कमिंस ने पोस्ट-सीरीज प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,
“अवास्तविक। यह एक ऐसी सीरीज थी जो हममें से कुछ लोगों के पास नहीं थी। यह एक अद्भुत सीरीज रही है। हमें बेहद गर्व है। हमने पिछले कुछ सालों में एक ग्रुप के रूप में एक साथ बहुत समय बिताया है, इसलिए हमें पता था कि हमने पर्थ में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन यह कभी भी उतना बुरा नहीं था जितना लगता है। इसलिए आप मजबूती से टिके रहें और उस पर दोगुना जोर दें जो हमें वास्तव में एक अच्छी टीम बनाता है।”
कमिंस ने आगे कहा कि वह टीम की कप्तानी करके काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हें। साथ ही उन्होंने सपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रियादा किया। उन्होंने डेब्यूटेंट्स सैम कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर की भी जमकर तारीफ की।
“हम हमेशा एक टीम की जरूरत के बारे में बात करते हैं, खासकर इन पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में आप शायद ही कभी एक ही XI के साथ खेलने जा रहे हैं और सीरीज में डेब्यू करने वाले तीनों खिलाड़ी वास्तव में अच्छी तरह से फिट हुए और अलग-अलग समय पर योगदान दिया। इस खेल में अपने पहले मैच में ब्यू ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तो हां, ऐसा लगता है कि हम कुछ अच्छा बना रहे हैं।”
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी
27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त
SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

