Skip to main content

ताजा खबर

Unmukt Chand की हुई क्रिकेट के भगवान से मुलाकात, बल्लेबाज को याद आए पुराने दिन

Unmukt Chand की हुई क्रिकेट के भगवान से मुलाकात बल्लेबाज को याद आए पुराने दिन

Unmukt Chand And Sachin Tendulkar (Image Credit-Instagram)

Unmukt Chand का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो भारत छोड़कर अब USA से क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन वहां भी इस खिलाड़ी को मौके नहीं मिल रहे हैं, उसके बाद भी चंद की कड़ी मेहनत जारी है। इस बीच बल्लेबाज ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया है।

नहीं मिला था टी20 वर्ल्ड कप खेलना का मौका

Unmukt Chand का सपना था कि वो USA की टीम से टी20 वर्ल्ड कप खेले, लेकिन उनका ये पूरा नहीं हो पाया था। जहां चंद का इस टूर्नामेंट के लिए टीम में चयन ही नहीं हुआ था, उससे पहले वो लगातार बयान दे रहे थे और बोल रहे थे की उनको टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ खेलना है।

जब क्रिकेट के भगवान से मिले Unmukt Chand

*बल्लेबाज Unmukt Chand की एक तस्वीर हो रही है इस समय तेजी से वायरल।
*जहां इस तस्वीर में Sachin Tendulkar से बात करते हुए नजर आया ये खिलाड़ी।
*USA में उन्मुक्त चंद की Sachin Tendulkar से हाल ही में ये मुलाकात हुई थी।
*कैप्शन लिखा-God is in Dallas today, Always a surreal feeling meeting you sir

Unmukt Chand ने ये खास पोस्ट शेयर किया

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Unmukt Chand (@unmuktchand_official)

A post shared by Unmukt Chand (@unmuktchand_official)

दूसरा विराट कोहली बोला जाता था चंद को

विराट कोहली की तरह उन्मुक्त चंद भी दिल्ली के रहने वाले हैं, साथ ही कोहली की तरह उन्होंने  भी अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतवाया था। जिसके बाद उन्मुक्त चंद की तुलना विराट से होने लगी थी, लेकिन ये बल्लेबाज फिर घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार फ्लॉप होता गया। जिसके बाद चंद ने भारत छोड़ने का फैसला लिया, वहीं उनके USA जाने से हर कोई हैरान था। वैसे इस समय USA की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL खेल चुके हैं। साथ ही इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के साथ चंद की तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Los Angeles Knight Riders (@lakriders)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...