Skip to main content

ताजा खबर

‘Unlucky’ स्टीव स्मिथ… शतक ठोकने के बाद आकाश दीप की गेंद पर इस तरह हुए आउट, देखें वीडियो

Steve Smith & Akash Deep (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने पहली पारी में 474 रन बोर्ड पर लगाए हैं। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बैक-टू-बैक शतक ठोक अपना घातक फॉर्म दिखाया।

शतक लगाने के बाद स्मिथ दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन आकाश दीप की एक गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह से आउट हुए स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 115वां ओवर आकाश दीप ने डाला था और पहली ही गेंद पर उन्होंने स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्मिथ बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और क्रीज से काफी ज्यादा आगे आ गए थे। इनसाइड एज लगा और गेंद धीरे-धीरे टप्पा खाते हुए स्टंप्स से टकरा गई।

स्टीव स्मिथ जिस तरीके से आउट उससे वह काफी हैरान और निराश हुए। स्टेडियम में मौजूद फैंस को भी बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। उन्होंने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली।

यहां देखें वीडियो-

Oh dear Steve Smith!

That is as bizarre as it gets 😳 #AUSvIND pic.twitter.com/ZDUWggwBq4

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2024

स्मिथ भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

मेलबर्न में शतक ठोककर स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, यह उनका 11वां शतक है। उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक लगाए हैं।

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन

सैम कोंस्टास- 60 (65) रवींद्र जडेजा के खिलाफ आउट
उस्मान ख्वाजा- 57 (121) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
मार्नस लाबुशेन- 72 (145) वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ आउट
स्टीव स्मिथ- 140 (197) आकाश दीप के खिलाफ आउट
ट्रैविस हेड- 0 (7) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
मिचेल मार्श- 4 (13) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
एलेक्स कैरी- 31 (41) आकाश दीप के खिलाफ आउट
पैट कमिंस- 49 (63) रवींद्र जडेजा के खिलाफ आउट
मिचेल स्टार्क- 15 (36) रवींद्र जडेजा के खिलाफ आउट
नाथन लियोन- 13 (18) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
स्कॉट बोलैंड- 9* (36)

भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 28.4 ओवरों में 99 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए और आकाश दीप के नाम दो विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...