Skip to main content

ताजा खबर

Under 19 World Cup 2026, IND vs BAN: वर्षा बाधित रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया

Under 19 World Cup 2026, IND vs BAN: वर्षा बाधित रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया

India U19 vs Bangladesh U19 (Image Credit- Twitter X)

ICC Under 19 World Cup 2026: जारी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज 17 जनवरी, शनिवार को 7वां मैच भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस वर्षा बाधित मैच में भारत की अंडर 19 टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 238 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से बांग्लादेश की अंडर 19 टीम को 29 ओवरों में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। हालांकि, बांग्लादेश 146 रनों पर सिमट गई व मैच में उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने के लिए विहान मल्होत्रा (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर 19 मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बात करें, तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बारिश की वजह से एक बार खेल रुका, जिसकी वजह से भारतीय पारी को 49 ओवर का कर दिया गया।

हालांकि, भारतीय पारी 48.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 238 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सिर्फ वैभव सूर्यवंशी (72) और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू (80) ही बेस्ट पारी खेल पाए। बाकी सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में निराश किया। कप्तान आयुष मातरे (6) और वेदांत त्रिवेदी (0) बड़ा योगदान नहीं दे सके।

दूसरी ओर, बांग्लादेश की अंडर 19 टीम की ओर से अल फहाद को सर्वाधिक 5 विकेट मिले। इसके अलावा इकबाल हुसैन इमाॅन, मोहम्मद अजीजुत हकीम तमिम को 2-2 और शेख पीवज जिबाॅन के हाथ एक सफलता लगी।

इसके बाद, बारिश ने दूसरी बार मैच में खलल डाला और डीएलएस के चलते बांग्लादेश को 29 ओवरों में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश 28.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद कुल 186 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने 4, खिलन पटेल ने 2 और दीपेश देवेंद्रन, हेनिन पटेल व कनिष्क चौहान को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...