
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli की मैदान पर हर जगह नजर होती है, बल्लेबाजी के दौरान वो हर चीज को लेकर अलर्ट रहते हैं। ऐसा ही कुछ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला, इस दौरान विराट ने Umpire की क्लास लगा दी और अब वो वीडियो फैन्स के बीच सुपर वायरल हो रहा है।
सिर्फ एक ही शतक लगाया Virat Kohli ने इस दौरे पर
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज काफी शानदार किया था, टीम ने पहला टेस्ट मैच ही अपने नाम किया था। ये टेस्ट मैच पार्थ में हुआ था और इसी टेस्ट मैच में Virat Kohli ने शतक ठोका था। लेकिन उसके बाद बाकी के टेस्ट मैच में सुपर फ्लॉप रहे और सिडनी टेस्ट के पहले दिन ही वो सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली को काफी ज्यादा ही Troll किया जा रहा है।
Virat Kohli ने Umpire से पूछा- गेंद कहां है भाई?
*सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*इस दौरान Virat Kohli वीडियो में Umpire से बात करते हुए नजर आ रहे थे।
*विराट कोहली ने Umpire को बोला था – गेंद कहां हैं, गेंद आपकी जेब में हैं।
*ऐसे में अब फैन्स कर रहे हैं बल्लेबाज विराट की नजरों की जमकर तारीफ।
Umpire की क्लास लगाते हुए Virat Kohli
Safe to say, #ViratKohli has been quite ‘watchful’ this morning! 😉#AUSvINDOnStar 👉 5th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/O3gJeWSSCe
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 3, 2025
रोहित के साथ तो काफी बुरा हुआ
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच में हैरान कर देने वाली चीज देखने को मिली, जहां कप्तान रोहित अंतिम 11 का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच एक और चीज सामने आई थी, जिसके तहत भारत की टीम शीट में भी रोहित शर्मा का नाम दूर-दूर तक नहीं था। जिसे देख हर कोई दंग हो गया था और अब देखना अहम होगा की रोहित अपने टेस्ट करियर को लेकर क्या फैसला लेते हैं। वैसे बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की बातें लीक हो रही है और ये बातें लीक कोई सीनियर खिलाड़ी ही कर रहा है।
एक नजर रोहित की इस तस्वीर पर
A post shared by CricTracker India (@crictrackerindiaofficial)
क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने दिया बड़ा अपडेट
कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा, बोले- उम्र नहीं, काबिलियत के दम पर मिले मौका
4 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव 

