Skip to main content

ताजा खबर

UAE में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए एकदम तैयार है अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम 

Afghanistan Cricket Board (Image Credit- Twitter X)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस साल नवंबर की शुरुआत में अंडर-19 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में यूएई के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा लेने वाली हैं।

तो वहीं इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी अंडर-19 टीम भेजने के लिए एकदम तैयार है। इस सीरीज में अफगानी खिलाड़ियों के भाग लेने के बाद, इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद होने वाले अंडर-19 एशिया कप की तैयारी करने में निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को मदद मिलने वाली है।

तो वहीं टूर्नामेंट का पहला मैच 13 नवंबर को, तो फाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई का सामना अफगानिस्तान से होने वाला है। इसके अलावा इस ट्राई सीरीज के मैच किस मैदान पर होंगे, इसको लेकर अभी तक यूएई क्रिकेट बोर्ड ने कोई घोषणा नहीं की है।

लेकिन इस बात की संभावना है कि सीरीज के ज्यादातर मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम या शाहजाह में खेले जा सकते हैं। इसके अलावा अबु धाबी में कुछ मैच होने की संभावना है। पूरी सीरीज के दौरान फाइनल सहित कुल 7 मैच खेले जाएंगे।

दूसरी ओर, इस बात को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ Naseeb Khan ने अपने एक बयान में कहा- हम पाकिस्तान और यूएई के साथ U19 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेने के लिए रोमांचित हैं। यह श्रृंखला हमारे युवा क्रिकेटरों को महत्वपूर्ण अनुभव और प्रतिस्पर्धी अनुभव प्राप्त करने के लिए एक शानदार प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने वाली है।

UAE में होने वाली युवा ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

तारीख (Date)
फाॅर्मेट (Format)
वेन्यू (Venue)
November 13
Pakistan vs UAE
घोषणा होना बाकी
November 15
Afghanistan vs Pakistan
घोषणा होना बाकी
November 17
UAE vs Afghanistan
घोषणा होना बाकी
November 19
Afghanistan vs Pakistan
घोषणा होना बाकी
November 21
UAE vs Afghanistan
घोषणा होना बाकी
November 23
Pakistan vs UAE
घोषणा होना बाकी
November 26
Final
घोषणा होना बाकी

আরো ताजा खबर

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें

Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआज आज 26 मई, मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालिफायर आज शाम 7.30 बजे से मौजूदा...

PAK vs AUS: इस वजह से पाकिस्तान वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श टखने की...

अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर 

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता...

2026 T20 World Cup के बाद ICC टूर्नामेंट्स से संन्यास लेंगी मेगन शूट

Megan Schutt (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट (Megan Schutt) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 33...