Skip to main content

ताजा खबर

U23 State A Trophy: समीर रिज्वी के दोहरे शतक के बाद, यूपी ने रिकाॅर्ड रन-चेज में हासिल की जीत 

Sameer Rizvi (Photo Source: X)

U-23 State A Trophy: अंडर-23 स्टेट ट्राॅफी टूर्नामेंट में एक के बाद एक नए रिकाॅर्ड बनते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब एक ऐसा ही रिकाॅर्ड यूपी बनाम विदर्भ मैच में देखने को मिला है। इस मैच में यूपी के लिए टूर्नामेंट में लगातार दोहरा शतक लगाते हुए समीर रिज्वी (Sameer Rizvi) ने विदर्भ के खिलाफ, रिकाॅर्ड रन-चेज हासिल करने में टीम की मदद की है।

वडोदरा के GSFC क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में समीर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनका टूर्नामेंट में लगातार दूसरा दोहरा शतक था, जिसकी मदद से यूपी ने विदर्भ से मिले 407 रनों के रिकाॅर्ड टारगेट को हासिल कर लिया। यह अब अंडर-23 क्रिकेट और भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में हासिल किए जाने वाला सबसे बड़ा टारगेट बन गया है।

समीर ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 18 छक्के लगाए और यूपी की सीनियर टीम में वापसी की अपनी दावेदारी को मजबूत किया। गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में 2024 में खेले गए 8 मैचों में सिर्फ 136 रन बनाने के बाद, समीर को 21 दिसंबर से शुरू हुए विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 के लिए यूपी की सीनियर मैंस टीम में जगह नहीं मिली है।

हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन वह अंडर-23 स्टेट ए ट्राॅफी टूर्नामेंट में कर रहे हैं, उसको देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही यूपी की सीनियर मैंस टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे समीर रिज्वी

बता दें कि 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज को पिछले महीने जेद्दाह में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 95 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, आईपीएल 2024 में पांच की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा खिलाड़ी को 8.4 करोड़ देकर टीम में शामिल किया था, लेकिन प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...