Skip to main content

ताजा खबर

U19 World Cup: विहान मल्होत्रा के शतक से भारत की जिम्बाब्वे पर 204 रन की बड़ी जीत

Vihaan Malhotra (Image credit Twitter - X)
Vihaan Malhotra (Image credit Twitter – X)

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 204 रनों से करारी शिकस्त दी। बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शानदार जीत के हीरो रहे विहान मल्होत्रा, जिन्होंने बेहतरीन शतक जड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की शुरुआत तेज रही। ओपनर एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पहले चार ओवरों में बिना विकेट गंवाए 44 रन जोड़ दिए। हालांकि, इसके बाद एरॉन जॉर्ज आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए तेज अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जिम्बाब्वे ने वापसी करते हुए लगातार विकेट झटके और भारत का स्कोर 130/4 तक पहुंचा दिया।

इस मुश्किल समय में विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई। अभिज्ञान कुंडू ने अर्धशतक लगाया, जबकि विहान मल्होत्रा अंत तक डटे रहे।

उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में खिलान पटेल की 12 गेंदों पर तेज 30 रन की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 352/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय गेंदबाजों का कहर, जिम्बाब्वे 148 पर ढेर – पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरी ही गेंद पर उनका पहला विकेट गिर गया। शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारतीय गेंदबाज आरएस अंबरीश और हेनिल पटेल ने शुरुआती झटके दिए। लीरॉय चिवाउला ने जरूर संघर्ष करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 3 विकेट झटके। इसके बाद उधव मोहन ने दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को 38वें ओवर में 148 रन पर समेट दिया।

इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। समीर मिन्हास ने नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...

2027 ODI वर्ल्ड कप: 14 की जगह खेलेंगी सिर्फ 12 टीमें? नया ‘सुपर सेवन’ नियम लाने की तैयारी में ICC

ICC Considers Trimming 2027 ODI World Cup to 12 Teams with New ‘Super Seven’ Stage (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में बड़े बदलाव करने...