Skip to main content

ताजा खबर

U-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत को 43 रनों से रौंदा, 238 पर सिमटी टीम… वैभव सूर्यवंशी रहे फ्लॉप

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

IND vs PAK: अडंर-19 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम 47.1 ओवरों में 238 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 43 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत कर ली है।

IND vs PAK: शाहजेब खान ने खेली शतकीय पारी

भारत के खिलाफ मैच में शाहजैब खान ने 147 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से 159 रन की शानदार पारी खेली। इनके अलावा, उस्मान खान ने 94 गेंदों में 60 रन और मोहम्मद रियाज उल्लाह ने 33 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। भारत के लिए समर्थ नागराज ने 10 ओवर में 45 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। आयुष म्हात्रे ने 7 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, युद्धजीत गुहा और किरन चोरमले के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

उस्मान खान- 60 (94) आयुष म्हात्रे के खिलाफ आउट
शाहजेब खान- 159 (147) समर्थ नागराज के खिलाफ आउट
हरून अरशद- 3 (6) आयुष म्हात्रे के खिलाफ आउट
मोहम्मद रियाज उल्लाह- 27 (33) समर्थ नागराज के खिलाफ आउट
फरहान यूसैफ- 0 (1) समर्थ नागराज के खिलाफ आउट
फहाम-उल-हक- 4 (7) किरन चोरमले के खिलाफ आउट
साद बैग- 4 (7) युद्धजीत गुहा के खिलाफ आउट
उमर जैब- 2* (1)
नवीद अहमद खान- 5* (4)

IND vs PAK: पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे रन चेज में बुरी तरह पिटी टीम इंडिया

पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आयुष म्हात्रे (20), वैभव सूर्यवंशी (1), आंद्रे सिद्धार्थ (15) और कप्तान मोहम्मद अमान (16) सस्ते में विकेट गंवा बैठे। निखिल कुमार ने 77 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली। वहीं, हरवंश सिंह ने 28 गेंदों में 26 और मोहम्मद ईनान ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 9 ओवर में 36 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं, अब्दुल शुभान, फहाम-उल-हक ने 2-2 विकेट और नवीद अहमद खान, उस्मान खान ने 1-1 विकेट लिए।

भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

आयुण म्हात्रे- 20 (14) अब्दुल शुभान के खिलाफ आउट
वैभव सूर्यवंशी- 1 (9) अली रजा के खिलाफ आउट
आंद्रे सिद्धार्थ- 15 (27) फहाम-अल-हक के खिलाफ आउट
मोहम्मद अमान- 16 (43) उस्मान खान के खिलाफ आउट
निखिल कुमार- 67 (77) नवीद अहमद खान के खिलाफ आउट
किरन चोरमले- 20 (30) फहाम-अल-हक के खिलाफ आउट
हरवंश सिंह- 26 (28) अली रजा के खिलाफ आउट
हार्दिक राज- 10 (11) अब्दुल शुभान के खिलाफ आउट
समर्थ नागराज- 0 (1) अली रजा के खिलाफ आउट
मोहम्मद ईनान- 30 (22) रन आउट (फरहान यूसैफ)
युद्धजीत गुहा- 13* (23)

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब...

‘मैं कड़वे लोगों से नहीं मिलना चाहता’ – योगराज सिंह के आरोपों पर कपिल देव का बड़ा बयान

Kapil Dev Finally Responds To Yograj Singh’s Controversial Remarks (image via X) 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान ने अपने पुराने साथी और बचपन के दोस्त योगराज सिंह...

SM Trends: 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने अपने खेल में...

‘स्पिन के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज को इतना संघर्ष करते देख हैरानी हुई’ तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उनका मानना...