Skip to main content

ताजा खबर

“TRP के लिए अच्छा है लेकिन…यह दो मैच्योर लोगों के बीच…”- विराट कोहली के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले गौतम गंभीर

TRP के लिए अच्छा है लेकिनयह दो मैच्योर लोगों के बीच- विराट कोहली के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले गौतम गंभीर

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आज श्रीलंका दौरे पर निकलने से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच कोच गौतम गंभीर से पूछा गया कि वो आने वाले समय में विराट कोहली को कैसे मैनेज करेंगे और उनके साथ अभी दोनों के बीच रिश्ता कैसा है। इस पर गंभीर ने भी दिल जीत लेने वाला जवाब दिया।

टीम इंडिया को अगले महीने श्रीलंका में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, जो हेड कोच के तौर पर उनका पहला असाइनमेंट भी होने वाला है। टी20 इंटरनेशनल से विराट कोहली और रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दोनों की वनडे टीम में वापसी हुई है। गंभीर ने कहा कि, यह अहम नहीं है कि विराट और मेरे बीच क्या बातचीत हुई, अहम यह है कि हम दोनों भारत को रिप्रेजेंट करेंगे और टीम को जिताने के लिए मिलकर काम करेंगे।

विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले गौतम गंभीर

विराट कोहली के साथ रिश्ता कैसा है, इस पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘टीआरपी के लिए अच्छा है, लेकिन उनके साथ मेरा रिश्ता पब्लिक नहीं है। मेरा विराट के साथ रिश्ता कैसा है… मुझे लगता है कि यह दो मैच्योर लोगों के बीच का रिश्ता है। मैदान पर हर खिलाड़ी को अपनी जर्सी के लिए लड़ने का अधिकार होता है, और हर खिलाड़ी जीतकर ड्रेसिंग रूम में लौटना चाहता है।

लेकिन अभी हम दोनों ही भारत को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, 140 करोड़ देशवासियों को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक ही पेज पर रहेंगे और भारत को गर्वान्वित करेंगे। मैदान के बाहर मेरी उनसे काफी अच्छी बॉन्डिंग है और मैं इसे जारी रखूंगा। लेकिन इस रिलेशन को और पब्लिक बनाने को लेकर… मैं इतना ही कहूंगा कि ये दो मैच्योर लोगों के बीच का रिश्ता है।’

भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। दोनों ही फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच यह पहली सीरीज होगी।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...