Skip to main content

ताजा खबर

Trolling को लेकर फूट पड़ा Prithvi Shaw का दर्द, बल्लेबाज का बस रोना ही बाकी रह गया था

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

Prithvi Shaw की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद उनका अलग सुपरस्टार बताया जा रहा था भारतीय क्रिकेट का। लेकिन शॉ के दिन ऐसे बदले कि, अब उनको IPL में किसी ने नहीं खरीदा। तो उनका बढ़ता वजन उनके करियर पर ग्रहण लगा रहा है। इस बीच शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी Trolling को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Troll होने पर खुलकर बात की Prithvi Shaw ने

हाल ही में Prithvi Shaw अपने एक डांस वीडियो को लेकर Troll हुए थे, फैन्स का कहना था कि हम शॉ की वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं और वो पार्टी कर रहे हैं। इसी Trolling को लेकर शॉ ने कहा कि-अगर कोई व्यक्ति मुझे फॉलो नहीं कर रहा है तो वह मुझे कैसे ट्रोल करेगा, इसका मतलब है कि उसकी नजर मुझ पर है और  इसलिए मुझे लगता है कि ट्रोलिंग अच्छी नहीं है।  लेकिन ये बुरी बात भी नहीं है,  मैं सारी Trolling और मीम्स देखता हूं जिसे देखकर मुझे कभी-कभी दुख भी होता है। शॉ ने कहा कि- मैं बाहर दिख जाता हूं, तो लोग कहते हैं कि शॉ बाहर है और अभ्यास नहीं कर रहा है। अभी कुछ दिनों पहले मैं अपने जन्मदिन पर डांस करने को लेकर Troll हुआ और मैं सोच रहा हूं साल  में एक दिन तो मैं जश्न मना सकता हूं ना, जब मैं कुछ ना करता तब भी Troll करते हैं लोग और जिस दिन मेरा है उस दिन भी Troll कर रहे हो। आगे उन्होंने ये भी कहा कि- मैं सोच रहा हूं कि मैंने गलत क्या कर दिया, अगर कोई चीज गलत नहीं है तो उसे गलत तरीके नहीं दिखाना चाहिए।

Prithvi Shaw का ये वीडियो हद से ज्यादा वायरल हो रहा है

#PrithviShaw Sad Man To See uR Downfall Really Sad Man 😢😔 #PrithviShaw #ipl2025auction @mipaltan @RCBTweets pic.twitter.com/tuHczWEEgG

— CHANDU (@GREATCHANDU1) November 25, 2024

SMAT में भी कमाल नहीं कर पा रहे Prithvi Shaw

*मुंबई टीम से Prithvi Shaw खेल रहे हैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी।
*लेकिन इस टूर्नामेंट में भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा है ये खिलाड़ी।
*पहले मैच में 22 गेंदों पर 33 रन बनाए थे शॉ ने गोवा टीम के खिलाफ।
*तो दूसरे मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ इस बल्लेबाज का खाता ही नहीं खुला।

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?

पृथ्वी शॉ ने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक ठोक दिया था। जिसके बाद सभी को लगा की वो दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और कुछ मैचों के बाद ही शॉ टीम इंडिया से बाहर हो गए। ऐसे में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उसके बाद एक बार उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई थी लेकिन उनको खेलना का मौका नहीं मिला था।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट ये था बल्लेबाज का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...