Skip to main content

ताजा खबर

Trend को अच्छे से फॉलो कर रहे हैं नजमुल हुसैन शान्तो, टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ सोए

Najmul Hossain Shanto (Photo Source: X/Twitter)

नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल की। सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने 10 विकेट और दूसरे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। बता दें, पाकिस्तान की धरती में बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट सीरीज जीती हैं।

बांग्लादेश की जीत के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ट्रेंड को पूरी तरह से फॉलो करते हुए नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह खिताब के साथ सोते हुए नजर आ रहे हैं।

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद नजमुल हुसैन शान्तो ने किया यह काम

बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने स्ट्रगल कर रही थी, टीम ने मात्र 26 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, फिर लिटन दास और मेहदी हसन मिराज के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी ने टीम को धमाकेदार वापसी दिलाई थी। पहली पारी में मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट भी चटकाए और अर्धशतकीय पारी भी खेली।

दूसरी पारी में टीम ने 6 विकेट शेष रहते हुए 185 रनों के लक्ष्य का सफलापूर्वक पीछा कर लिया। मुश्फिकुर रहीम (22) और शाकिब अल हसन (21) ने नाबाद पारियां खेल टीम को जीत दिलाई।

अगली सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है- शान्तो

बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब भारत दौरे में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद नजमुल हुसैन शान्तो ने कहा कि, टीम भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में भी इस लय को बरकरार रखेगी।

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए शान्तो ने कहा,

अगली सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है और इस जीत से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है। मुशी और शाकिब के रूप में हमारे पास बहुत अनुभव है और वे भारत में महत्वपूर्ण होंगे। (मिराज के बारे में) जिस तरह से उन्होंने इन परिस्थितियों में गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए, वह बहुत प्रभावशाली है और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करेंगे।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...