Skip to main content

ताजा खबर

Top Memes: Rishabh Pant हीरो बनने के चक्कर में हुए आउट तो फैंस बोले “उतना ही खेलेगा….” Viral हुए मीम्स

Rishabh Pant (Pic Source X)

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश टीम की प्लेइंग इलेवन में तस्कीन अहमद की जगह जाकिर अली ने ली है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, रोहित शर्मा के रूप में गिरा भारत का पहला विकेट। चौथे ओवर में शाकिब अल हसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रोहित शर्मा आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत फील्ड पर आए।

भारत ने खोए लगातार विकेट

रोहित के बाद शानदार फॉर्म में दिख रहे विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 28 गेंदों में 1 चौका और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।

कोहली के बाद नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 2 गेंदों में बस 6 रन बनाए।

ऋषभ पंत ने खेली धामकेदार पारी

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के नाकाम होने के बाद ऋषभ पंत ने अपना गियर बदला और निडर होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने जमकर सिक्स और चौके लगाने शुरू किए। हालांकि, वह एक बार फिर खुद की गलती से आउट हो गए।

रिशाद हुसैन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे, लेकिन रिशाद की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। पंत 24 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए और अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

हालांकि ऋषभ पंत के आउट होने के बाद फैंस बेहद ही गुस्से में नजर आए। सभी यह नहीं समझ पा रहे कि आखिर क्यों पंत ने ऐसा जोखिम भरा शॉट खेला। किसी ने कहा कि वह स्टाइल मारने के चक्कर में आउट हुए हैं तो कोई कुछ और कह रहा।

आइए देखें फैंस के रिएक्शन और Rishabh Pant पर बनाए गए Funny Memes-

Rishabh pant for you 😭🥵 #INDvsBAN pic.twitter.com/LQtpLGCR1E

— Pulkit (@PulkitK107) June 22, 2024

Rishabh Pant batting in this T20 world cup
pic.twitter.com/VVoQrb5hLg

— Abhishek (@MSDianAbhiii) June 22, 2024

Virat Kohli was more angry on Rishabh Pant for playing reverse sweep since he knew Shivam Dube was in Test mode pic.twitter.com/csuiAmsTYA

— ICT Fan (@Delphy06) June 22, 2024

Rohit Sharma 🤜🤛 Rishabh Pant #INDvsBAN pic.twitter.com/gLGKYbygSn

— रचित M 💛 (@rachit1m) June 22, 2024

Kab Sudhroge Rishabh Pant bhai😭😭 pic.twitter.com/Wyff0UIOvr

— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) June 22, 2024

Rishabh Pant after playing some wonderful shots pic.twitter.com/hbDcbcDnat

— Komedi Wali (@vegetarianmee) June 22, 2024

Being a Rishabh pant fan it’s not Easy He never thought for Us Request to @imVkohli & @ImRo45 Sir Please Ish bande ko koie batao milestone bhi Ak chiz hota hain 😌HAAT BC

#RishabhPant
#IndvsBan pic.twitter.com/yXoh5TB22p

— R A J (@raj4567812) June 22, 2024

Rishabh pant ulta hi khelega,lucky bhi hae🤣

— Baadal☁️ (@pranshu_pratap_) June 22, 2024

 

 

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...