
Longest Six in T20I (Pic Source X)
Top 5 longest six in T20 World Cup history: T20 World Cup की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इस टूर्नामेंट के बाद से क्रिकेट में क्रांति आ गई थी। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के बाद से इस फॉर्मेट को अब तक काफी सपोर्ट मिला है।
टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, और खिलाड़ी पहली गेंद से ही छक्के-चौके लगाते दिख जाएंगे। ऐसे में इस आर्टिकल में हम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप पांच सबसे बड़े और लंबे छक्कों की बात करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (Top 5 longest six in T20 World Cup history)
5. जुनैद सिद्दीकी (109 मीटर – साल 2022)
Junaid Siddique (Pic Source X)
संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दीकी ने साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 109 मीटर और टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवा सबसे लंबा छक्का लगाया था। जीत के लिए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने 56 के स्कोर पर 9 गेंदबाज गंवा दिए थे।
जुनैद सिद्दीकी ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक जोरदार छक्का जड़ा जो 109 मीटर दूर जाकर गिरा। इस सिक्स को देखकर सभी हैरान रह गए थे। इसके बाद जुनैद ने स्टाइल में अपना बाइसेप्स दिखाकर फ्लेक्स भी किया था।
4. मिस्बाह-उल-हक (111 मीटर – साल 2007)
Misbah-ul-Haq of Pakistan. (Photo by Duif du Toit/Gallo Images/Getty Images)
टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण यानि साल 2007 के 18 वें मैच में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। पाकिस्तान को 12 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे और जिम्मेदारी मिस्बाह के कंधों पर थी।
मिस्बाह उल हक ने ओवर की तीसरी गेंद पर 111 मीटर का लंबा छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को छह विकेट और पांच गेंद शेष रहते जीत लिया था।
3. आंद्रे रसेल (111 मीटर -2021)
Andre Russell. (Photo Source: Twitter)
सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और खासकर आंद्रे रसेल का नाम न आए तो शायद वह लिस्ट अधूरी लगती है। साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने सिर्फ सात गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के लगाए।
वेस्टइंडीज की पारी के अंतिम ओवर में रसेल ने मिचेल स्टार्क की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। अंतिम गेंद पर उनका छक्का 111 मीटर की दूरी तक चला गया।
2. लियाम लिविंगस्टोन (112 मीटर -2021)
Liam Livingstone. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
लियाम लिविंगस्टोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मैच में ताकतवर बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया था। लिविंगस्टोन ने दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कगिसो रबाडा को दो बड़े छक्के मारे थे। उनके एक छक्के ने 112 मीटर की दूरी तय की थी।
1. युवराज सिंह (119 मीटर- साल 2007 )
Yuvraj Singh – (Photo by PRAKASH SINGH/AFP via Getty Images)
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा और लंबा छक्का (longest six in T20 World Cup) टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर बल्लेबाज युवराज सिंह ने लगाया है। भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने भारत को साल 2007 का T20 विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
युवराज ने उस संस्करण में पूरी दुनिया को दिखाया था की उनसे पंगा लेना किसी भी गेंदबाज के लिए कितना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के मारे थे और टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में उनकी 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी इतिहास में एक विशेष स्थान रखती है। दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर, युवराज ने स्क्वायर लेग के ऊपर से ब्रेट ली की गेंद को छक्का मारा था। इस छक्के ने 119 मीटर की दूरी तय की थी और यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा छक्का बन गया। इसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

