Skip to main content

ताजा खबर

TNPL 2024 Final: फाइनल में Dindigul Dragons ने Lyca Kovai Kings को 6 विकेट से हराया, पहली बार जीता खिताब

TNPL 2024 Final: फाइनल में Dindigul Dragons ने Lyca Kovai Kings को 6 विकेट से हराया, पहली बार जीता खिताब

Lyca Kovai Kings vs Dindigul Dragons, Final (Image Credit- Twitter X)

TNPL 2024 Final, Dindigul Dragons vs Lyca Kovai Kings: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 8वें सीजन का फाइनल मैच 4 अगस्त को डिंडीगुल ड्रैगंस और लायका कोवई किंग्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में डिंडीगुल ने एकतरफा अंदाज में कोवई किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं डिंडीगुल ड्रैगंस को मैच जिताने में अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि मुकाबले में उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में मात्र 13 रन खर्चे, तो उसके बाद बल्लेबाजी में 52 रनों की मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली।

साथ ही इस कमाल के प्रदर्शन के लिए अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। साथ ही टूर्नामेंट के दौरान ऑलराउंडर खेल के लिए शाहरुख खान को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

डिंडीगुल ड्रैगंस और लायका कोवई किंग्स मैच का हाल:

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो डिंडीगुल ड्रैगंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए लायका कोवई किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 129 रन बनाए।

टीम की ओर से राम अरविंद ही 27 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। तो वहीं डिंडीगुल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो संदीप वरियर, वरुण चक्रवर्ती और पी विग्नेश को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा सुबौत भाटी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब डिंडीगुल ड्रैगंस लायका कोवई किंग्स से मिले 130 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शिवम सिंह (4) के रूप में टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा, तो इसके बाद सलामी बल्लेबाज विमल कुमार भी 9 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद कप्तान अश्विन ने बाबा इंद्रजीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी, टीम को मैच में आगे कर दिया। अश्विन ने 52, इंद्रजीत ने 32 तो सी सरत कुमार 27* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...